30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

घटना से परिवार में मचा कोहराम, बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 4 May 2022, 9:51 PM IST

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। जनपद के थाना सैंया क्षेत्र के गांव खंगारपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। बुधवार सुबह विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये है मामला
जिला भरतपुर के गांव पूंठ धनबाद निवासी हबीब खां ने अपनी पुत्री बुलबुल का निकाह नवम्बर 2018 में थाना सैंया क्षेत्र के गांव खंगारपुरा अमीन खां पुत्र बेताल खां के साथ किया था। निकाह में उन्होंने तय अनुसार सामान दिया था। बुलबुल पर दो बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी आनम व एक बेटा फारूख है। मंगलवार रात को बुलबुल बच्चों साथ अपने कमरे में सो रही थी। जबकि अमीन बिजली चली जाने के बाद छत पर सोने चला गया।

फंदे पर लटका मिला शव
बुधवार सुबह आठ बजे अमीन नींद से जाग गया। उसने नीचे आकर बुलबुल से दरवाजा खोलने को बोला। काफी देर होंने के बाद कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कमरे के अंदर से बेटे फारूख की रोने की आवाज आ रही थी। इस पर उसने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। बुलबुल का शव फंदे पर लटका हुआ था। शोर सुनकर घर पर पडोसियों की भीड़ लग गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर सैंया पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बुलबुल के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। विवाहिता की मौत के बाद से परिवार के कोहराम मच गया है। बुलबुल के दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सैंया जितेन्द्र कुमार ने बताया है कि मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश