29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

नगर निगम बोर्ड के दो वर्ष पूरे होने पर मेयर ने ​की शहर के लिए बड़ी घोषणा, बोले एक वर्ष के अंदर नहीं दिखेंगे शहर में डलाव घर

नगर निगम बोर्ड के वर्तमान सदन के दो वर्ष पूरे होने पर मेयर नवीन जैन ने शहर के लिए बड़ी घोषणा की।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 12, 2019

आगरा। नगर निगम बोर्ड के वर्तमान सदन के दो वर्ष पूरे होने पर मेयर नवीन जैन ने शहर के लिए बड़ी घोषणा की। मेयर नवीन जैन ने कहा कि एक वर्ष के अंदर शहर से डलाव घर समाप्त कर दिए जाएंगे। लोगों के घर से कूड़ा उठेगा और सीधे अपने स्थल तक पहुचेगा। अब ऐसा नहीं होगा कि शहर में बने डलाव घर पर कूड़ा पहले एकत्र किया जाए, उसके बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मेयर नवीन जैन ने शहरवासियों से अपील की कि स्वच्छता के इस मिशन में उन्हें जनता का सहयोग चाहिये।