2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम के किसी भी कार्य को लेकर अब भटकने की जरूरत नहीं, इस तरह होगा समस्या का समाधान

मेयर नवीन जैन ने जोनल कमिश्नर की व्यवस्था की लागू। जवाबदेही हुई तय, नहीं भटकना पड़ेगा फरियादियों को।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 19, 2018

Agra Municipal Corporation

Agra Municipal Corporation

आगरा। नगर निगम में फरियादियों को अब अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मेयर नवीन जैन ने फरियादियों की सुनवाई और उनकी समस्या के निस्तारण से सम्बंधित अधिकारियों की जबावदेही तय कर दी है। इस जबावदेही के लिए महापौर नवीन जैन ने आगरा नगर निगम में जोनल कमिश्नर व्यवस्था को लागू कर दिया है।

इसलिए नई व्यवस्था की लागू
पहले की अपेक्षा आगरा नगर निगम का दायर बढ़ चुका है। आगरा नगर निगम में पहले 90 वार्ड हुआ करते थे लेकिन अब कई क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने से वार्डों की संख्या अब 100 हो चुकी है। आगरा नगर निगम का क्षेत्र बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की जन समस्याओं के निस्तारण की जिम्मेदारी भी नगर निगम पर बढ़ चुकी है। क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण हो और क्षेत्र में विकास तीव्र गति से हो सके और इसकेे लिए अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो इसलिए आगरा नगर निगम में जोनल कमिश्नर व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के लागू होने से आगरा नगर निगम के 100 वार्डों को चार जोन में विभाजित कर दिया है। प्रत्येक 25 वार्डों पर एक जोन बनाया गया है। चारों जोन पर नगर निगम के एक अधिकारी को जोनल कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चार जोन और उनके जोनल कमिश्नर इस प्रकार है।

जोन - जोनल कमिश्नर -

छत्ता जोन विनोद कुमार गुप्ता, संयुक्त नगर आयुक्त
हरीपर्वत जोन अनुपम शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त
लोहामंडी जोन तरुण शर्मा, मुख्य अभियंता
ताजगंज जोन संजय कटियार, मुख्य अभियंता,

ये बोले मेयर
महापौर नवीन जैन ने बताया कि नगर निगम में अत्यधिक जन समस्याएं और लोगों की क्षेत्र के विकास संबंधित कार्य को अंजाम देने के लिए आगरा नगर निगम में जोनल कमिश्नर व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के लागू हो जाने से इन जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड के क्षेत्रवासी अपनी जन समस्याओं के समाधान के लिए सीधे जोन कमिश्नर से मुलाकात करेंगे और जोनल कमिश्नर इन सभी फरियादियों की समस्याओं का समाधान कराएंगे साथ ही क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं उनकी निगरानी रखने की जिम्मेदारी भी जोनल कमिश्नर के पास होगी।

कार्यालय में सुनी जाएगी समस्या
महापौर नवीन जैन ने बताया कि जोन छत्ता और जोन ताजगंज के जोनल कमिश्नर अपने ही जोन कार्यालय पर बैठेंगे और समस्या सुनेंगे। इस व्यवस्था से ताजगंज और छत्ता जोन के क्षेत्रवासियों को इतनी दूर नगर निगम आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तो वहीं हरीपर्वत और लोहामंडी जोन के जोनल कमिश्नर आगरा नगर निगम में ही लोगों की शिकायत सुनेंगे। महापौर नवीन जैन ने बताया कि अपने अपने जोन में सफाई व्यवस्था, गृह कर वसूली, पथ प्रकाश व्यवस्था, निगम वाहनों की मरम्मत, जोन के अंतर्गत विवादित अविवादित नामांतरण पत्रावलियों का निस्तारण, अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाने की जिम्मेदारी जोनल कमिश्नर के ऊपर होगी।

Story Loader