29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगाजल का इंतजार खत्म, कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट, स्मार्ट सिटी को लेकर जारी किये ये निर्देश

कमिश्नरी सभागार में स्मार्ट सिटी को लेकर बैठक हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Sep 2018, 9:40 AM IST

Smart City

Smart City

आगरा। गंगाजल का इंतजार खत्म होने जा रहा है। जल्द ही आपके घर पीने के लिए गंगाजल पहुचेगा। कमिश्नर अनिल कुमार ने आगरा महानगर में ठीक प्रकार से गंगाजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही महानगर क्षेत्र में बिछायी गयी पाइप लाइनों, जलापूर्ति की जा रही क्षेत्रों का विवरण व अनाच्छादित जलापूर्ति क्षेत्रों का विवरण तथा ऐसे क्षेत्र जिनके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है का पूरी गहनता के साथ विवरण तैयार कर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़ें - भीड़ के आगे छूटे पुलिस अधिकारियों के पसीने, पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी हुये घायल, जमकर हुआ बवाल, देखें वीडियो

स्मार्ट सिटी पर भी हुई चर्चा
कमिश्नरी सभागार में स्मार्ट सिटी को लेकर बैठक हुई। बैठक में आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत ताजमहल के आसपास क्षेत्रों में संचालित होने वाली योजनाओं हेरीटेज वॉक व दो किमी के दायरे में सौन्दर्यीकरण, क्षेत्र के नगर पालिका स्कूलों के उच्चीकरण, ई-टायलेट, सड़क निर्माण, कौशल विकास से सम्बन्धित कार्य, स्मार्ट हेल्थ केयर कियास्क, जच्चा-बच्चा केन्द्र व नगर निगम डिस्पेंसरी, ताज ईस्ट में ड्रेनेज व्यवस्था, फायर हाइड्रेंट तथा सीवरेज आदि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। आयुक्त ने उक्त के परिप्रेक्ष्य में सभी सम्बन्धित अधिकारियों से अभ्युक्ति सहित विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - प्रवीण तोगड़िया ने नरेन्द्र मोदी पर लगाया अब तक का सबसे बड़ा सनसनीखेज आरोप

ये रहे मौजूद
बैठक में नगरायुक्त अरूण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त विजेय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि नरेश कुमार, आर्किटेक्ट दिनेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - मृतक शिक्षामित्र साथी के परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे साथी शिक्षामित्र, एमएलसी ने किया बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें - ताजमहल के शहर आगरा को गंदा कहने वाले केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री को मेयर ने दिया ये बड़ा जवाब

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग