
Amit Shah
आगरा। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35ए को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार ने बहुत बड़ा फैसला किया है। इसको लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आज यानी सोमवार को राज्यसभा में सरकार का संकल्प पत्र पेश किया। इस संकल्प पत्र के जरिए शाह ने कहा कि कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटा दिए गए हैं। अनुच्छेद 370 के सभी खंड अब लागू नहीं होंगे। इस दौरान गृहमंत्री ने राज्यसभा में कश्मीर के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी पेश किया है। सरकार के इस फैसले का सपा और बसपा ने भी समर्थन किया है। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद आगरा समेत ब्रज के तमाम हिस्सों में जश्न का माहौल है। लोग कहीं लड्डू बांटे जा रहे हैं तो कहीं शाम की पार्टी की तैयारी की जा रही है।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम मैसेज वायरल हो रहे हैं। मैसेज के जरिए लोग अपनी खुशी को जाहिर कर रहे हैं। एक मैसेज में सावन के तीन सोमवार को बड़े फैसलों का जिक्र किया गया है। पहले सोमवार को चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण, दूसरे सोमवार को तीन तलाक खत्म, तीसरे सोमवार को धारा 370/35ए खत्म और चौथे सोमवार की जगह हर हर महादेव लिखा गया है।
इस मैसेज के जरिए लोग इशारों ही इशारों में चौथे सोमवार में भी किसी बड़े फैसले का इंतजार कर रहे हैं। ये मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग फेसबुक पर तरह तरह की पोस्ट लिख रहे हैं। कुछ कश्मीर को बधाई दे रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर प्लॉट के दाम पूछने लगे हैं।
Published on:
05 Aug 2019 01:53 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
