2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशी महिला पर्यटक ने होटल में काटा हंगामा, ताजनगरी थाने में कपड़े फाड़े, पुलिस ने पहुंचाया मेंटल हॉस्पिटल

UP News: यूपी की ताजनगरी आगरा में मैक्सिको की महिला पर्यटक ने पहले होटल फिर थाने में जमकर बवाल काटा। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों के सामने ही अपने कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने उसे मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Jan 11, 2024

foreign_female_tourist_ruckus_in_agra.jpg

Foreign Female Tourist Ruckus in Agra: एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया आगरा में मैक्सिको की महिला घूमने के लिए आई थी। मंगलवार देर रात उसने ताजमहल के करीब दक्षिणी गेट के पास एक होटल में जमकर बवाल काटा। इसकी सूचना पर पर्यटन थाना पुलिस महिला को थाने ले आई। यहां भी उसने जमकर बवाल किया। उसकी मनोदशा देखकर पुलिसकर्मी उस वक्त हैरान रह गए। जब वह अपने ही कपड़े ही फाड़ने लगी। बाद में किसी तरह उसे शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने सीजेएम के आदेश पर महिला पर्यटक को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में भर्ती कराया है। दूतावास और उसके परिवार के लोगों ने बात हो चुकी है। दो दिन में वहां से अधिकारी आ जाएंगे। महिला पर्यटक की जैसी स्थिति होगी, उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि मानसिक स्वास्‍थ्य संस्‍थान एवं चिकित्सालय में डॉक्टरों की देखरेख में विदेशी महिला पर्यटक का इलाज किया जा रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने पहले पुरानी मंडी होटल के पास हंगामा किया था। इसकी सूचना पर पहुंची पर्यटन पुलिस उसे ताजनगरी में थाने लाई। यहां वह थाने की छत पर चढ़ गई थी, और खूब हंगामा किया। महिला पर्यटक के हंगामा और बवाल के दौरान उसे कूदने से बचाने में 2 सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसीपी ताज सुरक्षा ने बातचीत कर विदेशी महिला को शांत कराया। मेक्सिको एंबेसी को मामले की सूचना दी गई है। मानसिक अस्पताल में फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई गई है।


मामला मंगलवार का है। आगरा घूमने पहुंची मैक्सिकों की महिला पर्यटन मेलिसा ऑर्टज पुरानी मंडी स्थित एक होटल के आसपास बबाल कर रही थी। जानकारी मिलने पर पर्यटन थाना प्रभारी नीलम राणा पहुंची। उन्होंने उससे बात की, लेकिन वह सही बात करने की स्थिति में नहीं थी। उसकी दूतावास में भी बात कराने की कोशिश की गई लेकिन उसने बात नहीं की। बाद में उसे पर्यटन थाना लाया गया। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसे काबू में करने में पुलिस के होश उड़ गए। वह थाने की छत पर चढ़ गई। पुलिस को लगा ऊपर से गिरने पर कोई बड़ा मामला हो जाएगा।


एसओ पर्यटन ने महिला सिपाहियों के साथ जैसे-तैसे उसे संभाला। इस दौरान दो पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। इधर, सीजेएम के यहां से अनुमति लेकर महिला पर्यटक को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। मानसिक चिकित्सालय के निदेशक दिनेश राठौर ने बताया कि पर्यटक को दवा फायदा कर रही है। महिला पर्यटक की देखरेख में चिकित्सक लगे हुए हैं। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसीपी अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। पर्यटक को मानसिक चिकित्सालय भेजा गया हैं। वहीँ एमबेसी को सूचना दी गयी हैं।

-आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट