कीठम में प्रवासी पक्षियों का कोलहल सैलानियों को आकर्षित कर रहा है।
कीठम के सूर सरोवर पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों ने डेरा डाला हुआ है।
पेलिकन, बार हेडेड गूज, फ्लेमिंगों हों या नार्दन पिनटेल, कॉमन सैंडपाइपर हों या कारमोरेंट तमाम प्रवासी पक्षी इन दिनों ब्रज की सैर कर रहे हैं।
तमाम दुर्लभ प्रजाति के प्रवासी पक्षी कीठम झील के छोटे-छोटे टापुओं के किनारे अठखेलियां करते दिख जाएंगे।