3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine Day पर मिला प्रेम की इमारत ताजमहल को बड़ा तोहफा, केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास

14 फरवरी Valentine Day के अवसर पर प्यार के प्रतीक ताजमहल को बड़ा तोहफा मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Feb 14, 2019

Minister Mahesh Sharma

Minister Mahesh Sharma

14 फरवरी Valentine Day के अवसर पर प्यार के प्रतीक ताजमहल को बड़ा तोहफा मिला है। अपने संगमरमरी हुस्न से पूरी दुनिया को आकर्षित करने वाले ताजमहल की खूबसूरती में और चार चांद लगने जा रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने यहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।

ये मिला तोहफा
ताज का दीदार करने आने वाले पर्यटक अब यहां प्रकृति के सुंदर नजारों का दीदार भी कर सकेंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने ताज कॉरिडोर में पर्यावरण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके तहत आगरा किला और ताजमहल के बीच यमुना किनारे बड़ा उद्यान विकसित करने की योजना है। केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण विकास कार्यों को तीन मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

फंड की नहीं होने दी जाएगी कमी
केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटक सुविधा केंद्र में छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें ताज के पुराने चित्र, समय-समय पर स्मारक में हुए संरक्षण के चित्र भी लगाए गए हैं। शिलान्यास के अवसर पर एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन समेत प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।

Story Loader