25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्ती पड़ी महंगी, हुआ कुछ ऐसा कि छह दिन होटल में साफ करने पड़े बर्तन

परिजन किशोर को होटल से घर ले आए।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 17, 2019

Missing teenager

Missing teenager

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव कबूलपुर के एक किशोर को दोस्त के साथ आगरा घूमना भारी पड़ गया। 6 दिन तक किशोर को एक होटल में प्लेट साफ करनी पड़ी। शानिवार देर शाम को परिजन किशोर को होटल से घर ले आए।

ये है मामला
थाना मलपुरा के गांव कबूलपुर निवासी ममता पत्नी रविन्द्र सिंह ने बताया है कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है। जो कि बिहार में ट्रक चला रहा है। 14 वर्षीय बेटा उसके साथ रहता है। भोला गांव में स्थित स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ता है। रविवार को ममता अपनी दवाई लेने के लिए आगरा गई थी। वह अपने बेटे को घर पर अकेला छोड़ गई।

आगरा में अकेला छोड़कर भाग आया दोस्त
तभी गांव का रहने वाला भोला का दोस्त उसे आगरा घूमाने ले गया, जिसके बाद वह उसे आगरा में ही छोड़कर घर आ गया। भोला अकेला आगरा की सड़को पर भटक रहा था। इस दौरान उसे दो युवक मिल गए। उन्होंने भोला से गांव का नाम पूछा। जिस पर वह कोई सही पता नहीं बता पाया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसे थाना एत्मादपुर क्षेत्र में स्थित एक होटल पर काम करने के लिए लगा दिया। जहां पर वह प्लेट साफ करने का काम करने लगा।

पुलिस ने दी जानकारी
भोला की मां ने मलपुरा थाने मे बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को अखबारों में खबर छपने के बाद होटल संचालक ने इसकी जानकारी थाना एत्मादपुर पुलिस को दी। एत्मादपुर पुलिस ने मलपुरा पुलिस से संम्पर्क किया। जिसके बाद मलपुरा पुलिस ने भोला के परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन होटल पर पहुंच गए। वहां उसे लेकर घर पर आ गए। भोला के मिलने से घर में खुशी का माहौल है। इनपुट: देवेश शर्मा