6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल में फिर पहुंचे ‘आतंकी’ बंदर, रोने लगे पर्यटक

ताजमहल से न तो आतंकी बंदर पकड़े गए हैं और न ही कुत्ते। परिणाम यह है कि पर्यटकों पर हमला जारी है।

2 min read
Google source verification
tajmahal, tajmahal agra, tajmahal tourist, agra, tajmahal agra news, tajmahal news

tajmahal

आगरा। विश्वदाय स्मारक ताजमहल पर आतंकी बंदर का खौफ जारी है। उसने एक बार फिर पर्यटकों पर हमला किया है। इस पर निशाने पर लिया बच्चों को। अब तक पर्यटकों पर बंदर, सांड़ और कुत्ता के काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भी किसी अधिकारी को चिन्ता नहीं है।

यह भी पढ़ें

सुहागनगरी में सांडों का आतंक, किसान पर बोला हमला

इंदौर का था पर्यटक समूह

इंदौर से 15 पर्यटकों का समूह आया हुआ था। इनके साथ छह बच्चे भी थे। ये लोग ताज संग्रहालय की ओर जा रहे थे। अचानक ही पेड़ों के बीच से निकले बंदरों ने झपट्टा मार दिया। यह देख पर्यटक घबरा गए। बच्चे रोने लगे। वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने उन्हें भगाया। इसके बाद हालत यह हो गई कि पर्यटक समूह ताजमहल से जल्दी बाहर चला गया।

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में फर्जी टिकट का धंधा, करोड़ों का घोटाला

मुख्यमंत्री से शिकायत का भी असर नहीं

इससे पहले भी कई विदेशी पर्यटकों पर बंदर हमला कर चुके हैं। इस मामले में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमेल से शिकायत भेजी गई तो उन्होंने पर्यटक महानिदेशक अविनीश अवस्थी को निर्देश दिया। फिर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया। इसके बाद भी समस्या वहीं की वहीं है। कोई निदान नहीं हुआ है। न तो आतंकी बंदर पकड़े गए हैं और न ही कुत्ते। परिणाम यह है कि पर्यटकों पर हमला जारी है।

यह भी पढ़ें

बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड की राज्यपाल क्यों बनाया गया? पढ़िए अंदर की बात

भारत की छवि खराब

इस बारे में होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा का कहना है कि ताजमहल पर इस तरह की घटनाओं से भारत की छवि खराब होती है। प्रशासन को जल्दी ही बंदरों और कुत्तों की समस्या दूर करनी चाहिए। ताजमहल में छिपे बैठे प्रत्येक बंदर को पकड़ना जरूरी है।

यह भी पढ़ें

एससीएसटी एक्ट के विरोध में वैश्य समाज ने किया बड़ा ऐलान

2018 में अब तक हुईं घटनाएं

नौ जुलाई को आस्ट्रेलिया की पर्यटक क्रिस्टीना को बंदर ने ताजमहल में काट लिया था।

22 मई को फ्रांस से आए पर्यटक टीकू और फॉसर्ड के पैर में बंदर ने काटकर घायल कर दिया था।

3 फरवरी को बंदरों ने चमेली फर्श की रेलिंग तोड़ दी थी। यह काम यमुना की ओर किया गया था।

16 जनवरी को इजरायल के प्रधानमंत्री ताजमहल देखने आए थे। इस दौरान आवारा सांड़ ने पुलिसकर्मियों को पटक दिया था। काफी उत्पात मचाया था। यह घटना ताजमहल के बाहर हुई थी।

12 जनवरी को ताजमहल के सेन्ट्रल टैंक पर चेन्नई के पर्यटक को बंदर ने नहीं, कुत्ते ने काटा था।

यह भी पढ़ें

VIDEO यहां यूपी पुलिस के पीछे पड़ा भूत, कभी अचानक गाड़ी कर देता है बंद, कभी दौड़ाता है पैदल