
छात्रा के फोटो शोहदे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये हैं
आगरा थाना सदर के ग्वालियर रोड की रहने वाली फौजी की बेटी की तस्वीरें एडिट कर एक शोहदे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी हैं। शोहदा छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा है। बदनामी के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ खुद को घर में कैद कर लिया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्वालियर रोड निवासी महिला ने बताया की उसके पति भारतीय सेना में हैं और वर्तमान में पंजाब में तैनात हैं। उनकी बेटी 12वीं की छात्रा है। छात्रा एक नामी स्कूल में पढ़ाई करती है।
बेटी को गर्लफ्रेंड बता रहा शोहदा
अंकित यदुवंशी नामक एक सिरफिरे शोहदे ने बेटी के इंस्टा अकाउंट से उसकी तस्वीरें निकाल कर उन्हे एडिट कर पोस्ट किया है। बेटी के वीडियो और फोटो का इस्तेमाल कर वो अपने इंस्टा अकाउंट पर रील बनाने में कर रहा है। युवक सोशल मीडिया पर उसकी बेटी को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा है। आरोपी युवती की तस्वीरें परिचितों को भी टैग कर रहा है। इसके चलते छात्रा की बदनामी हो रही है।
विरोध पर भाई को दी धमकी
पीड़िता ने बताया की उसके भाई ने इंस्टा आई डी से युवक का नंबर निकाला और बात की तो वो कहने लगा की पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी, वो रोज इसी तरह फोटो डालेगा और जो करना हो कर लो।पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह के निर्देश पर आई टी एक्ट में मुकदमा लिखकर आरोपी की आईडी बंद कराई जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Published on:
20 Mar 2023 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
