आगरा

सास को बहू का जींस-टीशर्ट पहनना पसंद, साड़ी का करती है विरोध, पुलिस के पास पहुंची दोनों की लड़ाई

UP News: उत्तर प्रदेश से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां सास बहू को जींस-टीशर्ट पहनाना चाहती है, लेकिन बहू को ये पसंद नहीं है। परिवार परामर्श केन्द्र में दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

less than 1 minute read
Nov 20, 2023

आगरा में सास-बहू के बीच कलह का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सास बहू को साड़ी पहनने पर ताने मारती है। जींस-टीशर्ट पहनकर रहने का दबाव बनाती है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। दोनों को रविवार को बुलाकर काउंसिलिंग की गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। इस पर अगली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

मामला हरीपर्वत क्षेत्र का है। यहां के युवक की शादी सवा साल पहले एत्मादपुर की युवती से हुई थी। युवक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी पत्‍नी का आरोप है कि वह ग्रामीण परिवेश से आई है। इसकी वजह से साड़ी पहनना उसे पसंद है। सास शहर में रहने के कारण खुद जींस पहनती हैं और उसको भी जींस-टीशर्ट पहनने के ‌लिए कहती है। मना करने पर सास को बुरा लगता है।

विरोध पर पति करता है मारपीट
युवती का आरोप है क‌ि पति से कहती है, लेकिन पति भी अपनी मां का साथ देता है। विरोध करने पर मारपीट करने लगता है। पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। काउंसलर ने रविवार को दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्हें समझाया गया। समझौता नहीं होने पर अगली तारीख दी गई है।

Updated on:
20 Nov 2023 01:00 pm
Published on:
20 Nov 2023 12:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर