अब तक किसी ने नहीं खोले थे पत्ते
गौरतलब है कि परिवार की रार के चलते अभी तक कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा था। लेकिन 25 के बाद यदि मुलायम सिंह यादव दूसरी पार्टी का ऐलान करते हैं, तो कार्यकर्ताओं को एक ओर जाना होगा। अब वे किस तरफ जाएंगे, अभी बोल नहीं रहे हैं। लेकिन दबी जुबान से ये भी मान रहे हैं कि मुलायम सिंह के बुलाने पर वे मना नहीं कर सकते हैं।