4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

प्रवीण तोगड़िया के आने से पहले इस समाजसेवी को पुलिस ने किया नजरबंद, देखें वीडियो

प्रवीण तोगड़िया के सूरसदन पहुंचने के बाद प्रतिष्ठान से हटी पुलिस, गुप्त बैठक की थी सूचना।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 22, 2018

आगरा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे प्रवीन तोगड़िया के आने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। उनके शहर में प्रवेश के साथ ही पुलिस ने सर्व समाज संघर्ष समिति के सदस्य मुरारीलाल गोयल को पुलिस ने दुकान में नजरबंद कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी, कि मुरारी लाल गोयल की कोई गुप्त बैठक प्रवीण तोगड़िया के साथ होनी है। इस सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मुरारी लाल गोयल को एक घंटे तक दुकान में नजरबंद रखा गया, जब प्रवीण तोगड़िया कार्यक्रम स्थल सूरसदन पहुंच गये, उसके बाद पुलिस मुरारी लाल गोयल के प्रतिष्ठान गोयल पेंट से हटी। वहीं मुरारी लाल गोयल ने बताया कि उनका कोई कार्यक्रम प्रवीण तागड़िया के साथ नहीं था। पुलिस को कोई गलत सूचना मिली थी।