
Dhanteras
हर साल दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन खरीददारी करना शुभ माना जाता है। आमतौर पर इस दिन लोग सोने चांदी की वस्तुएं या बर्तन वगैरह की खरीददारी करते हैं। लेकिन ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि कुछ सोने चांदी के अलावा पांच ऐसी चीजें हैं जिन्हें धनतेरस के दिन जरूर लाना चाहिए। इससे परिवार में धन संपदा आती है।
1. धनतेरस के दिन सोने या चांदी के ऐसे सिक्के खरीदें जिन पर गणेश और लक्ष्मी छपे हों। दीपावली के दिन इन सिक्कों की पूजा करें। इससे शुभता का आगमन होता है।
2. घर की दरिद्रता दूर करने के लिए झाडू जरूर लाएं। इस झाड़ू का इस्तेमाल छोटी दीपावली के दिन करें।
3. मां लक्ष्मी का प्रिय श्रीयंत्र लाएं व दिवाली के दिन पूजा के स्थान पर रखकर पूजन करें। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
4. परिवार में सभी की सेहत अच्छी रहे और सभी संपन्न रहें, इसके लिए 11 गोमती चक्र खरीदकर लाएं और इन्हें पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या फिर अलमारी में रख दें।
5. पीतल की धातु लाएं और इसे दरवाजे पर रखकर रोली से स्वस्तिक बनाकर पूजन करें
Published on:
23 Oct 2019 08:00 am

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
