7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
नीरव मोदी को ढूंढकर लाने पर 51 हजार रुपये का नगद इनाम, एनएसयूआई का प्रदर्शन
Play video

नीरव मोदी को ढूंढकर लाने पर 51 हजार रुपये का नगद इनाम, एनएसयूआई का प्रदर्शन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने रखा इनाम, किया प्रदर्शन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 17 Feb 2018, 3:03 PM IST

आगरा। पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के बाद नीरव मोदी की तलाश में एनएसयूआई ने बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आगरा में देश के सबसे बड़े घोटाले के माफिया नीरव मोदी के लापता के पोस्टर लगाए गए। यह मांग की गई कि आखिरी बार नीरव मोदी को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के साथ देखा गया। एनएसयूआई के अमित सिंह का कहना है कि हम नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि भारत के कानून में भरोसा रखते हुए नीरव मोदी को आत्मसमर्पण कराने में सहयोग करें। अगर वह ऐसा करते हैं तो देश की लाखों लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर भागा है उसको वापसी कराने में सहयोग मिलेगा। यह उनकी जिम्मेदारी है, अगर वह इसमें सहयोग करेंगे तो 51000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। अगर नहीं करते हैं तो देश की जनता के साथ बड़ा धोखा होगा। देश की इंटेलिजेंट ब्यूरो से मांग करते हैं नरेंद्र मोदी जी की कॉल डिटेल चेक की जाए, जिससे कि नीरव मोदी को पकड़ने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से nsui के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, मोहम्मद जायद, कृष्णा चौधरी, सतीश सिकरवार, हर्ष उपाध्याय आदि लोग लोगों ने भगवान टॉकीज, सूरसदन और शहर के मुख्य चौराहों पर पोस्टर लगाए।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश