30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांट माप के अधिकारियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे एसडीएम, अधिकारियों देख मचा हडकंप

किरावली में जय दुर्गा फिलिंग स्टेशन पर जांच करते अधिकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 27 Apr 2022, 12:06 PM IST

किरावली में जय दुर्गा फिलिंग स्टेशन पर जांच करते अधिकारी

किरावली में जय दुर्गा फिलिंग स्टेशन पर जांच करते अधिकारी

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देना शुरू कर दिया है। जिसके बाद से ही अधिकारी एक्शन मोड़ में आ गए हैं। सीएम ने अधिकारियो को पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश आते ही अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर जाकर जांच करना शुरू कर दिया है। इससे पंप मालिकों के होश उड़े हुए हैं। आगरा जयपुर हाईवे पर कस्बा किरावली के पास स्थित जय दुर्गा हाईवे फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार को एसडीएम ने बांट माप के अधिकारियों के साथ जांच पड़ताल की। फिलिंग स्टेशन पर टीम को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया। जिसकी वजह से पेट्रोल भरवाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये है मामला
एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह ने बताया है कि शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि पेट्रोल पंपों पर जाकर जांच की जाए। निर्देश मिलते ही वह टीम के साथ गांव अभुआपुरा पर स्थित जय दुर्गा हाईवे फिलिंग स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने टीम के साथ पंप की जांच पडताल की। उपजिलाधिकारी ने कहा है कि क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंपों की भी जांच की जाएगी। कुछ भी गलत पाए जाने पर पंप स्वामी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर गलत काम नहीं किया जाएगा।

कई विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
पेट्रोप पंप की जांच करने की टीम में कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें आपूर्ति निरीक्षक श्याम बाबू, बांट माप के वरिष्ठ अधिकारी उमेश कुमार, आईओसीएल के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता, डीयू प्रतिनिधि गिरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश