आगरा। 11 अप्रैल को आए तूफान ने ताजमहल पर जमकर तबाही मचाई, लेकिन अब 17 अप्रैल को तूफान आने की खबर से यहां के लोगों में अफरा तफरी का माहौल है। 11 अप्रैल को आए तूफान से ताजमहल के शाही दरवाजे का स्तंभ गिर गया। दक्षिणी गेट पर लगा स्तंभ गिर गया। कंगूरे कांच की मानिंद बिखर गए। अब एक बार फिर तूफान आने की खबर मिल रही है, जिससे अधिकारियों से लेकर ताजमहल के आस पास रहने वाले लोग भी परेशान है।