30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में हिंसक लकड़बग्घे के हमले से तीन लोग घायल, एक बच्ची लापता

घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पिनाहट से आगरा किया रेफर, बच्ची को खोजने में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 5 May 2022, 11:43 AM IST

लकड़बग्घे के हमले से घायल

लकड़बग्घे के हमले से घायल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। जनपद के पिनाहट क्षेत्र में गुरूवार सुबह हिसंक लकड़बग्घे ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक बच्ची लापता हो गई। ग्रामीणों ने हिंसक हुए लकड़बग्घे को लाठी तथा डंडों से मार गिराया। घायलों को इलाज के लिए एस एन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वन विभाग के अधिकारी पुलिस टीम के साथ बच्ची को खोजने में जुटे हुए हैं।

ये है मामला
थाना मनसुखपुरा के गांव करकौली निवासी सुरेन्द्र और पप्पन देवी गुरूवार सुबह गांव से आधा किलोमीटर दूर जंगल में अलग अलग स्थान पर शौच के लिए गए थे। बताया गया है कि तभी एक हिंसक लकड़बग्घे ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों ने खुद को लकड़बग्घे से बचाने के लिए शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव का मोनू मौके पर पहुंच गया। लेकिन हिंसक हुए लकड़बग्घे ने उस पर भी हमला कर दिया।

चिकित्सकों ने घायलों को आगरा किया रेफर
चीख पुकार सुन मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने लाठी तथा डंडों से लकड़बग्घे को मार गिराया। वहीं इस दौरान गावं के राजकुमार की आठ साल की बेटी गायब हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के साथ वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तथा पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पिनाहट भेज दिया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को आगरा के एस एन अस्पताल में रेफर कर दिया।

ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मनसुखपुरा ने बताया है कि घायलों का एस एन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस और वन विभाग की टीम लापता बच्ची को खोजने में लगी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश