8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग पुत्र की शादी करा रहा था पिता, पहुंची पुलिस तो ….

थाना पिढ़ौरा के गांव रिठाई का मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 11 Dec 2017, 5:35 PM IST

child marriage

child marriage

आगरा। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव रीठाई में एक नाबालिग पुत्र की शादी कराने की जिद पर उसका पिता अड़ा हुआ था। 11 दिसंबर को शादी कराने की पूरी तैयारी थी, लेकिन गांव वालों की शिकायत पर पुलिस पहुंची, तो दूल्हे के साथ पूरा परिवार फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यहां का है मामल
बाह के थाना पिढ़ौरा के गांव रिठाई का मामला है। गांव के रहने वाले मनसुखलाल पुत्र हरप्रसाद ने दो दिन पूर्व एसएसपी आगरा अमित पाठक को शिकायत कर अवगत कराया कि गांव में दहेज लोभी पिता रामेश्वर वर्मा अपने 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र राम का विवाह जबरन फतेहाबाद क्षेत्र के गांव विलाईया में 11 दिसम्बर को करा रहा है। वहीं नाबालिक युवक एक वर्ष पूर्व दुष्कर्म के आरोप के मामले में नाबालिक होने पर जमानत पर रिहा हुआ था। इसी को लेकर शादी रुकवाने की गुहार लगाकर चाइल्ड लाइन 1098 पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसे मामले को लेकर चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर नरेंद्र परिहार अपनी टीम और पुलिस के साथ तत्काल गांव में शादी रुकवाने व जांच के लिए पहुंचे।

पुलिस की सूचना पर परिवार हुआ फरार
जहां पुलिस टीम आने की सूचना पर परिवार नाबालिग दूल्हे को लेकर दूसरी जगह शादी करने को फरार हो गए। टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की, तो वहां शादी की तैयारियां होती मिलीं। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामले का पता लगाने जुट गई है। टीम नाबालिग की शादी रुकवाने का हर सम्भव प्रयास करने के लिए शादी वाले स्थान के लिये रवाना हो गई। अब देखना यह हैं शादी रुकती है नहीं पुलिस मामले की तहतक जाने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें -

कांग्रेस में राहुल युग की शुरुआत, कांग्रेसियों ने कहा नव वर्ष 2018 का मिला उपहार

राजसमंद लाइव मर्डर: AIMIM ने निकाला जुलूस, शुरू हुआ विरोध