
Police
आगरा। घर के बाहर खेल रही किराना व्यवसायी की ढ़ाई वर्ष की मासूम बच्ची का अपहरण हो गया था। इस मामले में पुलिस ने 12 घंटे में ही सफलता प्राप्त की। एसपी ग्रामीण और पुलिस टीम के प्रयास से व्यवसायी की पुत्री को सकुशल बरामद कर लिया गया। एक संदिग्ध को भी दबोचा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
यहां का मामला
ये मामला थाना खंदौली क्षेत्र का है। यहां के किराना व्यवसायी मुनेश कुमार की ढ़ाई वर्ष की बेटी हनी घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गई। परिजनों ने सोचा कि वह किसी आस पड़ोस के घर चली गई होगी, लेकिन काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आई, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, आस पड़ोस में तलाशा, लोगों से भी पूछा लेकिन हनी का कुछ भी पता नहीं चला। हनी के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम को हनी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, उस समय वहां दो युवक खड़े थे। उन्हें लोग पहचानते नहीं हैं, परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि हनी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
एक संदिग्ध दबोचा
एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण ने बताया कि अपहरण की सूचना पर पुलिस की कई टीम बनाई गईं थीं। पुलिस की टीमों को हाथरस , फिरोजाबाद, एटा के साथ कई अन्य जगह भेजा गया। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा आस पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालना शुरू कर दिए थे। पुलिस टीम के बढ़ते दबाव के कारण अपहरणकर्ता भी परेशान थे। पुलिस सक्रियता के चलते एक संदिग्ध के साथ व्यवसायी की पुत्री को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
Published on:
06 Mar 2018 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
