14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव ने किया एक और बड़ा धमाका, पार्टी में इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, शुरू होने जा रहा अब ये अभियान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है।

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 01, 2019

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2019 में खास प्रदर्शन न कर पाने के बाद अब पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खड़ा किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। एमजी रोड हेरिटेज टावर स्थित पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक के दौरान कार्यकारणी की सूची को सार्वजनिक किया गया।

ये भी पढ़ें - हरि बोल के कीर्तन संग श्री जगन्नाथ रथयात्रा का दिया गया निमंत्रण, तस्वीरें देख झूम उठेंगे आप

इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
सूची के अनुसार जिला कार्यकारिणी मे धारा सिंह यादव को जिलाध्यक्ष सहित राजेश धनगर को प्रमुख महासचिव व चौधरी मान सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। लंबी चौड़ी सूची में पांच महासचिव, एक कोषाध्यक्ष , 15 सचिव 17 सदस्य व एक मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सूची में पांच जिला महासचिव बनाये गए है। इनमें अभी हाल में में आदर्श समाज पार्टी से फतेहपुर सीकरी का लोकसभा चुनाव लड़े शादाब नूर सहित कालीचरण यादव, उदयभान सिंह गुर्जर, द्वारिका प्रसाद, पुरन चंद कुशवाह शामिल है। बाबूलाल प्रधान को कोषाध्यक्ष व अजय यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: तबरेज अंसारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुआ बवाल, पथराव से फैली दहशत, देखें LIVE वीडियो

15 जिला सचिव बनाये
कार्यकारणी में 15 लोगो को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। इसमें संजय पचौरी, शीलू यादव, बीरेंद्र दिवाकर, छोटेलाल कुशवाह, जीतू यादव, राजा यादव, निजाव खान, शिवशंकर चौहान, प्रताप सिंह निषाद, ओमकार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, हेमंत सिंह जादौन, राजू दिवाकर, सचिन शर्मा, बिनीत पचौरी, इनाम सिंह शामिल है।

ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अजीत डोभाल, अटल बिहारी वाजपेयी, शंकर दयाल शर्मा, चौ. चरण सिंह के नाम को डुबो रहा डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय

17 जिला सदस्यों को ज़िम्मेदारिया
जिला कार्यकारिणी में 17 सदस्य बनाये गए है। इसमें रवि राजपूत, आकाश राठौर, पप्पू यादव, अजित वर्मा, राकेश राठौर, विशाल गुप्ता, राहुल शर्मा, सुमित चौहान, मनोज दीक्षित, राम प्रताप यादव, सुनील यादव, मनमोहन यादव, हितेश गुप्ता, सौरभ चौहान, देवेश, रिंकू त्यागी, इमरान खान शामिल है।

शुरू हुआ सदस्यता अभियान
पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई प्रसपा की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने की। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार एक जुलाई से 31 दिसंबर तक प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। आगरा महानगर एवं जिले भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को इसके लिए निर्देशित किया गया है। जिले में सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरआत ग्रामीण विधानसभा के बुढेरा चौराहा से की गई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख थान सिंह यादव मौजूद रहे। धारा सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में एक प्रभारी बनाया जाएगा जो सदस्यता अभियान में विधानसभा अध्यक्ष के साथ काम करेगा।

ये भी पढ़ें - तबरेज अंसारी हत्याकांड: मेरठ के बाद इस शहर में बवाल, पथराव से फैली दहशत, बाजार हुआ बंद, देखें वीडियो

कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में दिखाएं जोश
बैठक में उपस्थित लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने नवनियुक्त जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के सदस्यता अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में प्रसपा (लोहिया) पूरे प्रदेश में तेजी से अपने पाव पसार रही है। नितिन कोहली ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान के आह्वान पर एक जुलाई से 31 दिसंबर तक चलाये जाने वाले सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को पूरे जोश के साथ जुटना होगा।

ये भी पढ़ें - कब्रिस्तान पर भी अवैध कब्जा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस से बचाने की गुहार, देखें वीडियो

ये रहे मौजूद
बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख थान सिंह यादव, चौधरी मान सिंह, राजीव पोद्दार, राजेश धनगर, बाबूलाल प्रधान, पूरन चंद कुशवाह, कालीचरण यादव, मनीष गौतम, अंजुमन चौधरी, शीलू यादव, अजय यादव, राजा, राकेश राठौर, उदयभान सिंह गुर्जर, वीरेंद्र दिवाकर, मनमोहन सिंह, पुष्पेंद्र, मनीषा सिंह, रेखा यादव, शादाब नूर, धरमु यादव, द्वारिका यादव, इनाम सिंह, वीरेंद्र दिवाकर सहित कई मौजूद रहे।