आगरा

एनआरआई डे पर विशेष: इन्होंने बढ़ाया विदेश में भी भारत का नाम

आगरा के एनआरआई दिनेश सी पालीवाल हैं अमेरिका की कंपनी में सीईओ

2 min read
Jan 09, 2018
dinesh wit canada pm

आगरा।आगरा के एनआरआई दिनेश पालीवाल ने पूरे देश का नाम अमेरिका में रोशन किया है। आगरा के निवासी दिनेश सी पालीवाल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित कनाडा के प्रधानमंत्री ने भी देश के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है। पत्रिका टीम ने एनआरआई डे के मौके पर उनके परिवारीजनों से बात की और देश के साथ अपने शहर के लिए उनके योगदान पर चर्चा की। उनकी बहन सुभाषिनी पालीवाल ने बताया कि दिनेश सी पालीवाल में शुरू से ही भारत के लिए कुछ करने का जज्बा था। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट जोंस कॉलेज से की और आईआईटी के बाद रुड़की और उसके बाद मियामी विश्वविद्यालय गए।

दिनेश पालीवाल का आगरा से अटूट नाता है। उन्होंने लिखा ािा कि कठिन दौर में पढ़ाई करने के बाद नई संस्कृतियों के अलग अलग लोगों के सामने अपने आप को साबित किया। विभिन्न महाद्वीपों को बेहतर समझने और चार महाद्वीपों पर रहते हुए छह देशों में काम किया। लेकिन, भारत की याद हमेशा आई। देश की संस्कृति ने उन्हें माता पिता की सेवा करना तो सिखाया ही साथ ही अपने देश के प्रति प्रेम करना भी सिखाया। उन्हें अपने देश पर गर्व है। उनकी शादी आईला से हुई हैं और उनके दो प्रतिभावान बच्चे हैं। आईला एक गायक और निर्माता हैं और उनका बेटा और बेटी को संगीत बेहद पसंद है।

छह देशों में काम किया

दिनेश ने संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, स्विटजरलैंड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और भारत सहित चार महाद्वीपों पर छह देशों में काम किया। दिनेश वर्तमान में हरमन, ब्रिस्टल-मायर्स स्क्विब (एनवाईएसई: बीएमवाई) और रेथियॉन कम्पनी (एनवाईएसई: आरटीएन) के निदेशक मंडलों में कार्यरत हैं। वह सीईओ बिजनेस गोलमेज के सदस्य हैं। यूएस. इंडिया सीईओ फोरम और यूएस. इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के बोर्ड पर कार्यरत हैं। 2010 में, ईआईआई ने न्यूयॉर्क क्षेत्र के लिए दिनेश "उद्यमी का वर्ष" और भारतीय मूल के लोग (जीओपीओओ) को "इंडियन अमेरिकन अचीवर" पुरस्कार से सम्मानित किया। 2014 में, दिनेश पालीवाल को फॉर्च्यून की "बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर" सूची में नामित किया गया था, और 2016 में, महिलाओं के कारणों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए उन्हें एक गैर-लाभकारी ब्लैकथ्रू द्वारा सम्मानित किया गया था। 2017 में, उन्हें अप्रवासी देशभक्ति, सहिष्णुता, भाईचारे और विविधता का जश्न मनाने के लिए अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'एलिस आइलैंड मेडल ऑफ़ ऑनर' दिया गया था।

Published on:
09 Jan 2018 02:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर