4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी और आरएसएस पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, बोले अयोध्या भेजा था, लेकिन मोहब्बत करने लगे मस्जिद से

एटा में प्रवीण तोगड़िया ने नरेंद्र मोदी व आर एस एस प्रमुख पर निशाना साधा

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 22, 2018

Praveen Togadia

Praveen Togadia

एटा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने एटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस चीफ मोहन भागवत पर हमला बोला।उन्होंने कहा कि 52 सालों से आरएसएस का स्वयं सेवक रहा हूं। आरएसएस चीफ कहते हैं कि मुसलमानों के बिना हिंदुत्व नहीं है। ये तो हिंदुओं की वकालत नहीं है मुसलमानों की है। आरएसएस चीफ से यह अपेक्षा नहीं थी।हिन्दू समाज आज अनाथ हो गया। उन्होंने कहा कि 14वीं शताब्दी से पहले मुसलमान नहीं था, तब क्या भारत मे हिन्दू नहीं था।

ये भी पढ़ें - कट्टर हिंदूवादी इस बड़े नेता ने मोदी पर बोला हमला कहा, मोदी को राम मंदिर बनाने भेजा था, ट्रिपल तलाक पर आकर अटक गए, देखें वीडियो

सत्ता के साथ बदल रहे विचार
प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि डॉ. हेडगेवार कहते थे कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है। इस्लाम इसमें कहां आ गया? समय के साथ साथ विचारधारा बदलती है ये तो समझा था अब तो सत्ता के साथ विचारधारा बदल रही है। उन्होंने कहा कि इस विधान से आहत हूं, दुखी हूं, इस विधान से हिंदुओं का सर झुक गया है। हमने तो आशा रखी थी कि हिंदुओं के वकील हैं अब लग रहा है कि मुसलमानों के वकील बने हैं।

ये भी पढ़ें - नई पार्टी बनायेंगे प्रवीण तोगड़िया, किया ये बड़ा ऐलान!

पीएम मोदी पर लगाया ये आरोप
प्रवीण तोगड़िया यहीं नहीं रुके उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हिंदुओं से वादा खिलाफी का आरोप लगाया। नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि भेजा था राम मंदिर का कानून बनाने, बना दिया ट्रिपल तलाक का कानून। हमने भेजा था राम के वकील बनाकर, बन गए मुसलमान की बीबियों के वकील। भेजा था अयोध्या के रामलला के मंदिर में, इंदौर जाकर मस्जिद से मोहब्बत करने लगे।

ये भी पढ़ें - VIDEO इस हिंदूवादी नेता ने मोदी पर किया बड़ा हमला, बोले- अहंकार में डूबी सरकार ने तोड़ा राम मंदिर का वादा