
Praveen togadia
आगरा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने विश्व हिन्दू परिषद में व्यापक स्तर पर फूट डाल दी है। बृज प्रांत पर खासा असर पड़ा है। यहां से विश्व हिन्दू परिषद के कई बड़े पदाधिकारी डॉ. तोगड़िया के साथ चले गए हैं। वे यहां के प्रमुख कार्यकर्ताओं को फोन कर रहे हैं। उनका फोन आने के बाद कार्यकर्ता पिघल रहे हैं। एक-एक करके विश्व हिन्दू परिषद का साथ छोड़ रहे हैं। डैमेज कंट्रोल के लिए यहां क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा को भेजा गया है। आशा की जा रही है कि मनोज वर्मा के आने से विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल में टूटन बंद हो जाएगी।
यह भी पढ़ें
इन्होंने किया स्वागत
आगरा कैंट स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सुनील पाराशर, दिग्विजयनाथ तिवारी, दीपक अग्रवाल, रवि दुबे, बंटी ठाकुर, प्रदीप दंडौतिया, मदन वर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, अनुपम पंडित आदि ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों की गूंज के साथ मनोज वर्मा का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें
माईथान कार्यालय पर रहेंगे क्षेत्रीय संगठन मंत्री
माईथान, आगरा में विश्व हिन्दू परिषद का कार्यालय है। यहां संगठन मंत्री के रूप में मनोज कुमार तैनात थे। वे प्रवीण तोगड़िया के साथ चले गए हैं। उनके जाते ही कार्यालय खाली हो गया है। विहिप कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं कि करें तो क्या। इसे देखते हुए मनोज वर्मा यहां आ गए हैं। वे बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक रहे हैं। उन्हें हाल में ही मेरठ क्षेत्र का संगठन मंत्री बनाया गया है। मेरठ क्षेत्र में मेरठ, बृज और उत्तराखंड प्रांत आते हैं।
यह भी पढ़ें
ये गए तोड़गिया के साथ
विहिप मेरठ क्षेत्र के संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, बृज प्रांत के संगठन मंत्री मनोज कुमार, मेरठ क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री देवेश उपाध्याय, विहिप के केन्द्रीय मंत्री महावीर, बजरंग दल बृज प्रांत के सह संयोजक सतेन्द्र बरुआ, विहिप मथुरा विभाग के संगठन मंत्री हरेन्द्र, बजरंग दल फतेहपुर सीकरी जिला संयोजक हरेन्द्र, प्रवीण भाई तोगड़िया के संगठन अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद में चले गए हैं।
यह भी पढ़ें
किसे क्या पद मिला
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद में सबका स्वागत किया गया है। विहिप बृज प्रांत के संगठन मंत्री मनोज कुमार को राष्ट्रीय बजरंग दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह से उन्हें एकाएक उच्च शिखर पर पहुंचा दिया गया है। मनोज कुमार युवाओं को साथ जोड़ने में माहिर हैं। मेरठ के क्षेत्रीय मंत्री रहे देवेश उपाध्याय को अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। महावीर को अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का महामंत्री संगठन, सतेन्द्र बरुआ (आगरा) को राष्ट्रीय बजरंग दल बृज प्रांत का अध्यक्ष, मथुरा में तैनात रहे हरेन्द्र को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का बृजप्रांत संगठन मंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें
जिले में विहिप को भारी नुकसान
सतेन्द्र बरुआ और हरेन्द्र के साथ बाह तथा फतेहपुर सीकरी के विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रवीण भाई तोगड़िया के साथ चले गए हैं। विभिन्न कारणों से विहिप और बजरंग दल से किनारे पर चल रहे अज्जू चौहान, गोविन्द पाराशर, संजय जाट आदि भी प्रवीण भाई तोगड़िया के साथ आ गए हैं।
यह भी पढ़ें
बृज प्रांत के नए संगठन मंत्री दो जुलाई को आएंगे
विश्व हिन्दू परिषद बृज के प्रांत के नए संगठन मंत्री सुनील हैं। वे अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ के विभाग प्रचारक थे। वे दो जुलाई को आगरा आएंगे। मेरठ में आरएसएस की प्रचारकों की बैठक चल रही है, उसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
Published on:
28 Jun 2018 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
