
Female constable molested
आगरा के खंदौली थाने में तैनात महिला सिपाही पुलिस भर्ती परीक्षा (Police Constable Exam) से ड्यूटी पर थी। उसका पति भी पुलिस में है। महिला सिपाही ने बताया कि 17 फरवररी को सुबह 6 बजे से एक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी लगी थी। पति उस दिन छुट्टी पर थे। गर्भवती होने की वजह से पति कार से परीक्षा केंद्र पर छो़ड़ने गए थे।
महिला सिपाही शाम को पति के साथ घर जा रही थी। फतेहाबाद रोड पर एक पेठे की दुकान पर सामान खरीदनेे के लिए रुके। पति दुकान पर सामान लेने चले गए। इस दौरान बगल की दुकान पर खड़ा युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो आसपास के दूसरे दुकानदार भी मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर महिला सिपाही को पीटा।
यूपी की ताजा खबरें: UP News in Hindi
महिला सिपाही के सिर पर एक युवक ने डंडा मारा और पेट पर लात मार दी। महिला सिपाही प्रेग्नेंट थी। महिला कांस्टेबल मदद के लिए जिल्लाने लगी। पति दौड़करा आया और बचाया। दुकानदारों ने महिला कांस्टेबल के पति को भी जमकर पीटा। महिला सिपाही का आरोप है कि इस दौरान युवकों ने छेड़छाड़ भी की। मारपीट के दौरान गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया।
Published on:
21 Feb 2024 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
