8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prerna app के विरोध में शिक्षक पहुंचे डीएम कार्यालय, नारेबाजी कर जताया विरोध

प्रेरणा एप के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक मंगलवार को जिलालिधकारी एनजी रवि कुमार के कार्यालय पहुंच गए।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 03, 2019

Prerna app के विरोध में शिक्षक पहुंचे डीएम कार्यालय, नारेबाजी कर जताया विरोध

Prerna app के विरोध में शिक्षक पहुंचे डीएम कार्यालय, नारेबाजी कर जताया विरोध

आगरा। प्रेरणा एप के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक मंगलवार को जिलालिधकारी एनजी रवि कुमार के कार्यालय पहुंच गए। शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। हाथों में तख्तियां लेकर इस Prerna app का विरोध जताया जा रहा था। शिक्षकों ने कहा कि सेल्फी के चक्कर में फसकर शिक्षक बच्चों को पढ़ाई कब कराएगा।

ये बोले शिक्षक
मंगलवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने प्ररेणा एप के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में जिलेभर के परिषदीय स्कूलों के शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में पहुंचते ही शिक्षकों को बच्चों के साथ अपनी सेल्फी लेकर एप पर अपलोड करनी होगी। तभी शिक्षक की हाजिरी लगेगी। इसके बाद प्रार्थना सभा, एमडीएम खाते समय और स्कूल की छुट्टी के वक्त भी सेल्फी लेकर अपलोड करनी होगी। शिक्षक ऐसे तो पूरे दिन सेल्फी की उधेड़ बुन में लगा रहेगा, फिर वह पढ़ाई कैसे करा पाएगा।

सभी पर किया जाए नियम लागू
शिक्षकों ने मांग की कि यदि ये एप लागू किया जा रहा है, तो परिषदीय स्कूलों पर ही क्यों, सभी पर ये व्यवस्था लागू की जाए। Prerna app को सूचना पोर्टल भी बनाया जाए।विभागीय कर्मचारियों पर भी ये व्यवस्था लागू हो, क्योंकि शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर भटकते हैं, लेकिन कर्मचारी अपनी कुर्सी पर नहीं मिलते।