11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tribute to Atal Ji : अटल जी के अंतिम दर्शन करने के बाद राजा ने उठाई ये बड़ी मांग

Alvida Atal Ji :पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाये।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 18, 2018

Atal ji villages

Atal ji villages

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर को लेकर पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह ने बड़ी घोषणा की है, बटेश्वर को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाये। यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित करने के साथ ही उनके जीवन काल को मूर्तियों के माध्यम से देश दुनिया तक पहुंचा जाये।

पैतृक गांव है बटेश्वर
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर है, यह बाह विधानसभा में आता है। यहां से कई बार विधायक रह चुके अरिदमन सिंह की रियासत का यह हिस्सा था, उन्हें आज भी वहां के लोग महाराजा कहकर संबोधित करते हैं। अब बाह की विधायक पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह हैं। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने जाते थे तो आत्मीयता से मिलते थे, उनसे बटेश्वर के बारे में पूछते थे

ये भी पढ़ें - अटल जी का जिन गलियों में बीता बचपन, आज वहां है वीराना

बटेश्वर बने तीर्थस्थल
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और बाह की विधायक पक्षालिका सिंह शुक्रवार को अतिंम दर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंची। उन्होंने कहा कि बटेश्वर को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाये, यहां देश विदेश से आने वाले पर्यटक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में जान सकेंगे, इसके लिए उनकी मूर्ति स्थापित की जाये और उनके बालकाल्य से लेकर राजनीति के शिखर तक पहुंचने की गाथा को चित्रों के माध्यम से पेश किया जाये। बटेश्वर में भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है, इसीलिए छोटी काशी के नाम से भी बटेश्वर को जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है, इसके लिए प्रदेश सरकार को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - तुलसी घाट को रहा अटल का इंतजार