12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल में राम नाम का झंडा देख मचा हड़कम्प, सुरक्षा कर्मचारियों ने किया ये काम, देखें तस्वीर

-बरेली से आया था पर्यटक दल, महिलाएं सुरक्षा स्टाफ से उलझीं-अंततः झंडा बाहर रखकर ही मिल सका स्मारक में प्रवेश

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 30, 2019

tajmahal

,,ताजमहल के बारे में 10 रोचक तथ्य,ताजमहल के बारे में 10 रोचक तथ्य,ताजमहल के बारे में 10 रोचक तथ्य

आगरा। मंगलवार को ताजमहल पर एक ऐसा मामला आया कि सुरक्षा कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने जो कुछ किया, उसका विरोध हुआ, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - BIG NEWS: 15 नवंबर से बिजली का बिल नहीं आएगा, अब मोबाइल की तरह करना होगा रिचार्ज, ऊर्जा मंत्री ने जारी किए निर्देश

राम नाम का झंडा
असल में बरेली से पर्यटकों का एक समूह आया था। एक व्यक्ति हाथ में राम नाम का झंडा लिए हुए थे। पश्चिमी प्रवेश द्वार पर जैसे ही यह दल आया, तो सुरक्षा कर्मचारी अवाक रह गए। उन्होंने कहा कि झंडा लेकर अंदर प्रवेश नहीं किया जा सकता है। ताजमहल देखना है तो झंडा बाहर रखो। सुरक्षा कर्मचारियों की यह बात सुनकर पर्यटक दल में मौजूद महिलाओं ने विरोध किया। इस दल में अधिकांश महिलाएं ही थीं। उन्होंने कहा कि यह झंडा पहचान के लिए है। अगर हमारा कोई साथी बिछुड़ जाए तो झंडा देखकर आ जाए। हम यहां कोई धार्मिक पहचान के लिए नहीं आए हैं। सुरक्षा कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। अंततः पर्यटक दल को झंडा बाहर रखना पड़ा। इसके बाद ताजमहल का दीदार किया।

भीड़ से अव्यवस्था
मंगलवार को ताजमहल पर पर्यटकों की अपार भीड़ रही। करीब 35 हजार पर्यटकों ने टिकट लेकर ताजमहल देखा। साढ़े तीन हजार से अधिक विदेशी पर्यटकों ने भी ताजमहल की दीदार कर स्वयं को धन्य माना। को ताजमहल पर भीड़ बढ़ती है तो अव्यवस्था शुरू हो जाती है। प्रवेश के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। इससे पर्यटक नाराज होने लगते हैं। वे सुरक्षा कर्मचारियों से उलझ जाते हैं। त्योहार के अलावा प्रत्येक शनिवार और रविवार को यह नजारा दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में श्रीराम के मंदिर को लेकर ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, बोल दिया कुछ ऐसा..., देखें वीडियो

क्या कहते हैं पर्यटन व्यवसायी
इस बारे में पर्यटन व्यवसायी प्रह्लाद अग्रवाल का कहना है कि ताजमहल पर भीड़ प्रबंधन का कोई विशेष इंतजाम नहीं है। बस गाड़ी किसी तरह से चल रही है। इस तरह से वीवीआईपी के आगमन पर ताजमहल बंद रहता है। इसकी सूचना पहले से प्रसारित नहीं की जाती है। इसक कारण उन पर्यटकों को सर्वाधिक परेशानी होती है, जो पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलते हैं। वे ताजमहल देखे बिना आगे बढ़ जाते हैं।