
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रेरणा से चलने वाला सेवा भारती (Seva Bharati) एक ऐसा संगठन है तो समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, समरसता, स्वरोजगार, वंचितों की सेवा व दूरस्थ रहने वाले वनवासियों की सेवार्थ कार्य करता है। सेवा भारती द्वारा संचालित प्रकल्पों में मुख्य रूप से आगरा महानगर के 22 सिलाई केंद्र, 22 बाल संस्कार केंद्र, वर्षभर अनेक स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सा वाहन, झोला पुस्तकालय, 10 रुपये में अन्नपूर्णा योजना, धार्मिक देशाटन चल रहे हैं। इसी क्रम में श्रीराम कथा (Ram katha) का आयोजन किया जा रहा है।
26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक चलेगी कथा
समाज में प्रभु श्रीराम के आदर्शों व मर्यादाओं की स्थापना की दृष्टि से सेवा भारती, छावनी महानगर आगरा द्वारा 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ग्वालियर रोड, सेवला सराय स्थित प्रकाश फार्म हाउस पर प्रतिदिन 2 बजे सायं 5 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सेवा भारती के सेवा के कार्यो में सदैव निःस्वार्थ भाव से समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर के श्रद्धालुओं को व्यासपीठ से संत श्री भानुदेवाचार्य श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
क्या है उद्देश्य
इस रसमयी रामकथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के चरित्र-वर्णन कर समाज को समरसता, उच्च नैतिक जीवन मूल्यों का पालन तथा परिवार प्रबोधन कराना भी मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस कथा के मुख्य यजमान सांईनाथ विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. आकाश अग्रवाल एवं सारांश अग्रवाल रहेंगे। नौ दिवसीय कथा में प्रतिदिन दैनिक यजमान भी रहेंगे।
आमंत्रण पत्र का विमोचन
राम कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन संरक्षक मंडल राजवीर सिंह, अनुज राठी, दिनेश बंसल, रामबाबू वरुण, अध्यक्ष डॉ. प्रमोद मिश्रा, महामंत्री संजय सिंघल, उपाध्यक्ष महेश त्यागी, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, मंत्री झम्मन सिंह, हरिओम आर्य, मीडिया प्रभारी प्रवीन शर्मा, समन्वयक दिनेश अग्रवाल, एड. अनिल अग्रवाल, मदन मोहन उपाध्याय, कक्ष व्यवस्था प्रभारी मदन मोहन उपाध्याय, संजय मगन, विकास गोयल, विजय सिंह, विश्वनाथ चतुर्वेदी, शुभम सिंघल, राजेश सिंघल, हरीश चंद्र मंगल, संजय गुप्ता, राजकुमार कुशवाह, डॉ. राजेंद्र सिंह, संजना शर्मा, शिवनारायण, प्रदीप निगम आदि ने किया।
श्रीराम कथा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।
प्रथम दिन- श्रीराम कथा महिमा
द्वितीय दिन- सती चरित्र, नारद मोह
तृतीय दिन- श्रीराम जन्म
चतुर्थ दिन- अवध आनंद, बाललीला, अहिल्या उद्धार
पंचम दिन- पुष्प वाटिका, धुनषयज्ञ, विवाह लीला
षष्ठम दिन- श्रीराम वन गमन, केवट चरित्र
सत्तम दिन- भरत राम संवाद,
अष्ठम दिन- सीता हरण, शबरी प्रसंग,
नवम दिन- सुग्रीव मित्रता, सुंदरकांड, रावण वक्ष व रामराज्याभिषेक
26 को कलश यात्रा
श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर 26 सितंबर को प्रातःकाल 8 बजे से 509, आर्मी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 10 बजे कथा स्थल प्रकाश फार्म पर पहुंचेगी। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख गंगाराम के सानिध्य में रामायण व व्यासपीठ का पूजन किया जाएगा।
Published on:
25 Sept 2019 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
