
Vijayadashami 2018 effect on zodiac sign
आगरा। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा पर छह राशि के जातकों के लिए बड़ी खबर है। रावण दहन के साथ इन राशि के जातकों का बुरा समय समाप्त हो जायेगा। ये छह राशियां हैं मेष, कर्क, वृश्चिक,सिंह, मकर और मीन राशि। ज्योतिषाचार्य आचार्य उमेश वर्मा ने बताया कि इन राशि के जातकों के लिए यहां से शुभ समय शुरू होने के योग बन रहे हैं।
Aries (मेष)
दशहरा का दिन बेहद खास रहेगा। कठिन और पेचीदा सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। दिनचर्या में थोड़ा-सा बदलाव होने से आराम मिलेगा या आप खुश हो जाएंगे। कई तरह के नए अनुभव आपको हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में दूसरे लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कर्जा लेना और देना आपके लिए आसान रहेगा।
Taurus (वृष)
अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो ज्यादातर चीजों के नतीजे अपने आप सकारात्मक हो सकते हैं। करियर में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में फायदे के नए और अनपेक्षित मौके आज आपको मिल सकते हैं। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी हो सकता है।
Gemini (मिथुन)
आप पूरी तन्मयता और मेहनत से काम करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलेगी। कोई काम या काम की बात आपको पता चल सकती है। आज बातचीत के जरिए किसी विवाद का कोई समाधान आप निकाल सकते हैं। दूसरे की बात सुनने में भी आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। पैसों की स्थिति में पहले से थोड़ा सुधार हो सकता है।
Cancer (कर्क)
आपके काम पूरे तो होंगे, बल्कि सफलता का श्रेय भी आपको मिलेगा। मेहनत भी ज्यादा रहेगी। इसका सकारात्मक नतीजा आपको मिल सकता है। योजनाएं पूरी होंगी। साथ के कुछ लोग आपसे प्रभावित भी हो जाएंगे। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की योजनाएं आप बना सकते हैं। पुराने निवेश या लेन-देन का फायदा आज आपको मिल सकता है।
Leo (सिंह)
अपने कामकाज को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। किसी की मदद भी करनी पड़ सकती है। जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छी खासी प्रगति करने में आप सफल हो सकते हैं। जो भी काम करें, उसे पूरी तरह गुप्त रखें। कोई भी काम पूरे मन से करना होगा। मकान, भवन, भूमि, प्लॉट खरीदने का मन बन सकता है।
Virgo (कन्या)
प्रेमी या जीवनसाथी कोई फरमाइश भी रख सकता है। जिसे आपको पूरा करना होगा। ज्यादा सक्रिय होकर आप कुछ नए काम भी पूरे कर लेंगे। आगे की रूपरेखा बनानी शुरू कर दें। आज ऐसे खास कामों की योजना बनाएं जो आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए हो। अचानक यात्रा का भी योग बन सकता है। अपनी प्लानिंग को बचा कर रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा।
Libra (तुला)
कुछ कामों से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई कठिनाई आने पर शांति और धैर्य से काम लें। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। कामकाज की योजना गुप्त रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। किए गए कामों का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। दूसरे लोगों को उसका क्रेडिट नहीं मिल पाएगा। अधिकारी या निचले वर्ग के कर्मचारी आपकी बात मानेंगे। जीवनसाथी का मूड भी अच्छा हो सकता है।
Scorpio (वृश्चिक)
जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार हो जाएगा। आपके सामने काम भी बहुत रहेगा। उसका नतीजा आपके फेवर में रहेगा। दोस्तों और प्रेमियों के साथ आपकी खूब पटेगी। कुछ लोगों के साथ बहुत उपयोगी बातचीत भी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको नए आइडिया मिल सकते हैं। आप किसी भी विवाद या तकरार से दूर ही रहें। ये ही आपका प्लस पॉइंट होगा। मन मार के काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नई बातें सीखेंगे जो आने वाले समय में आपको फायदा दे सकती है।
Sagittarius (धनु)
आज आप वह काम निपटा सकते हैं, जो बहुत सावधानी से किए जाने वाला है। आपके पास कोई ऐसी जानकारी हो सकती है, जिसके कारण कई लोग आपसे बात करने की कोशिश करेंगे। आप पैसों के मामलों में, खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय भी होंगे।
Capricorn (मकर)
सबकुछ बहुत अच्छा चलेगा। आपके ज्यादातर काम भी आसानी से और शांति से निपट जाएंगे। दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक जीवन में अचानक हलचल हो सकती है। अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हो सकता है। किसी नए तरीके से कोशिश करने पर अटका हुआ काम बन सकता है। कामकाज बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपका पराक्रम भी बढ़ सकता है। इनकम सामान्य रहेगी। किए गए कामों का पूरा फायदा आपको मिल सकता है।
Aquarius (कुंभ)
मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। दिन भी बहुत अच्छा बीतेगा। फायदे के योग बन रहे हैं। किस्मत से धन लाभ हो सकता है। आपका कॉन्फिडेंस भी साफ दिखेगा और उससे सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल साफ रहें। कोई वादा या सौदा करने के पहले उसके छुपे पहलुओं को गौर से देख लें। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके फेवर में दिन रहेगा। आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। बहुत से मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। निवेश और बैंकिंग के मामलों के लिए दिन अच्छा है।
Pisces (मीन)
- दिन अच्छी तरह बीते इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। बहुत सारे काम निपटाने पड़ सकते हैं। अपने काम, सेहत और रोजमर्रा की चीजों पर ईमानदारी से ध्यान दें। लोगों से अपनी बात मनवाने में आप सफल रहेंगे। धैर्य रखना ही उचित है। कुछ बड़े और खास काम किस्मत के भरोसे पूरे हो सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का कोई समाधान भी आपको मिल सकता है। बहुत से मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपकी तारीफ हो सकती है।
Published on:
19 Oct 2018 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
