24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBI 100 Rs New Note : अगले सप्ताह आपके हाथ में होगा सौ का नया नोट, जानिए पुराने नोट से कितना अलग है…

RBI 100 Rs New Note : आरबीआई ने जारी किया सौ का नया नोट। जानिए नए नोट की क्या है खासियत, पुराने से कितना अलग है और नए नोटों के आने के बाद पुराने नोटों का क्या होगा।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Sep 01, 2018

रुपए में गिरावट के बीच बाजार में सुधार

note

आरबीआई (Reserve Bank of India) की ओर से सौ रुपए का नया नोट (New 100 Rs Currency) जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अभी ये नोट स्टाफ को बांटा गया है, लेकिन अगले सप्ताह तक ये नोट आम लोगों के हाथों में आ सकता है। नए नोट बाजार में आने के बाद भी पुराने सौ के नोट भी मान्य होंगे। जानिए कैसा है सौ का नया नोट।

पुराने नोटों से छोटा है साइज
100 के नए नोट का साइज पुराने नोटों से छोटा है। इसका रंग लैवेंडर है।इसमें स्वदेशी स्याही का प्रयोग किया गया है। नया नोट 66 एमएम गुणा 142एमएम के आकार का है। इस नोट पर गवर्नर उर्जित पटेल के साइन हैं। नोट के पीछे गुजरात के पाटन में सरस्वती नदी के किनारे स्थित बावड़ी ‘रानी की वाव’ का चित्र बना है। बता दें कि ‘रानी की वाव’ को यूनेस्को द्वारा वर्ष 2014 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है।

पुराने नोट भी चलते रहेंगे
नए नोट आने के बाद आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पुराने नोट बेकार नहीं होंगे। वे पहले की तरह चलते रहेंगे।

पहले से अलग होंगी ये चीजें
1. जहां पर 100 अंक लिखा हुआ है वहां से आर-पार देखा जा सकेगा।
2. देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है।
3. महात्मा गांधी की तस्वीर बीच में लगी होगी।
4. छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं।
5. नोट को टेढ़ा करने पर उसके धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा। इस धागे पर भारत और rbi लिखा होगा।
6. आरबीआई के गवर्नर का गारंटी वाला कथन महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिने ओर होगा।
7. नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तम्भ होगा।

Must Read - विपक्ष पर बरसे यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल सिंह पर बोले मोर्चा बनाना आसान, चलाना मुश्किल

Read it - पीलिया के चलते जैन मुनि तरुण सागर का निधन, जानिए क्या होता है पीलिया, कारण, लक्षण और बचाव