
100 rupee note
आजकल सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में 100 rs new note की एक फोटो दिखायी गई है जिसका रंग लैवेंडर है। इसमें सौ के नोट के तमाम फीचर बताए गए हैं, साथ ही ये कहा गया है कि आरबीआई इसे अगस्त से सितंबर के बीच जारी कर सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा सौ का नया नोट।
पिछले नोटों से छोटा होगा
100 Rs Denomination नोट का साइज पहले के मुकाबले छोटा होगा। इस बार नोट 66 एमएम गुणा 142 एमएम के आकार का होगा। इस नोट पर गवर्नर उर्जित पटेल के साइन होंगे। नोट के पीछे गुजरात के पाटन में सरस्वती नदी के किनारे स्थित बावड़ी ‘रानी की वाव’ का चित्र बना होगा। ‘रानी की वाव’ को यूनेस्को द्वारा वर्ष 2014 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है।
पुराने नोट बेकार नहीं होंगे
बताया जा रहा है कि सौ के नए नोटों की छपाई में प्रयोग की जाने वाली इंक स्वदेशी होगी। इसी वजह से इस नोट को जारी करने में थोड़ी देरी हो गई। लेकिन अब इन नोटों की छपायी का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि आरबीआई ने ये साफ किया है कि नए नोट जारी होने के बाद भी पुराने नोट की वैधता बरकरार रहेगी। नए नोटों को धीरे धीरे प्रचलन में लाया जाएगा।
ये होगी खासियत
1. जहां पर 100 अंक लिखा हुआ है वहां से आर-पार देखा जा सकेगा।
2. देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है।
3. महात्मा गांधी की तस्वीर बीच में लगी होगी।
4. छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं।
5. नोट को टेढ़ा करने पर उसके धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा। इस धागे पर भारत और rbi लिखा होगा।
6. आरबीआई के गवर्नर का गारंटी वाला कथन महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिने ओर होगा।
7. नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तम्भ होगा।
Updated on:
13 Aug 2018 02:25 pm
Published on:
13 Aug 2018 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
