3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरबीएस कॉलेज आगरा का छात्र हुआ गायब, पिता के मोबाइल पर आया मैसेज, आपके बेटे को राम जी के पास पहुंचाया

आरबीएस कॉलेज खंदारी का छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 22, 2019

आरबीएस कॉलेज आगरा का छात्र हुआ गायब, पिता के मोबाइल पर आया मैसेज, आपके बेटे को राम जी के पास पहुंचाया

मानसिक रोगी के हत्या की खबर से मच गया हडक़ंप, चार घंटे लाश ढूंढती रही पुलिस फिर एक कॉल से बदल गया पूरा सच,मानसिक रोगी के हत्या की खबर से मच गया हडक़ंप, चार घंटे लाश ढूंढती रही पुलिस फिर एक कॉल से बदल गया पूरा सच,आरबीएस कॉलेज आगरा का छात्र हुआ गायब, पिता के मोबाइल पर आया मैसेज, आपके बेटे को राम जी के पास पहुंचाया

आगरा। आरबीएस कॉलेज खंदारी का छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। उसके पिता के मोबाइल पर मैसेज आया, कि आपके बेटे को रामजी के पास पहुंचा दिया है। इस मैसेज को पढ़ने के बाद पिता और परिवारीजनों के होश उड़े हुए हैं। उसके बाद से मोबाइल भी बंद जा रहा है।

ये है मामला
जिला बागपत के गांव ग्वालीखेड़ा के रहने वाले सतीश कुमार मोगा का पुत्र हिमांशू मोगा खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में एमसीए का छात्र है। सतीश कुमार ने बताया कि 19 अगस्त को उनका पुत्र का फोन आया था, कि उनका देहरादून में प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू होना है। इसलिए वो देहरादून आया है। 19 की रात को सूचना दी, कि उसका प्लेसमेंट हो गया है और वह देहरादून से वापस आगरा जा रहा है। इसके बाद रास्ते में एक बार और सतीश की पुत्र से बात हुई, जिसमें उसने पिता से कॉलेज की फीस जमा कराने के लिए कहा।

फोन पर आया मैसेज
आज सुबह पिता सतीश कुमार के मोबाइल पर हिमांशू के मोबाइल से ही मैसेज आया, कि आपके पुत्र को रामजी के पास पहुंचा दिया है। पुत्र के पास ही ये मोबाइल भी मिल जाएगा। इसके बाद से फोन बंद जा रहा है। इस मैसेज को पढ़ने के बाद पिता के होश उड़े हुए हैं। सतीश कुमार इस मैसेज को पढ़ने के बाद आगरा आ गए। यहां कॉलेज में उन्होंने संपर्क किया, लेकिन कॉलेज की छुट्टी हो जाने की वजह से उन्हें वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं जब वे हॉस्टल पहुंचे, तो वहां भी उसका कोई पता नहीं चला।

Story Loader