5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेयर के चुनाव में पर्दे के पीछे के ये हैं हीरो

जीत के बाद पहुंचे मेयर नवीन जैन पहुंचे इनके पास

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 10, 2017

Real hero

Real hero

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी निकाय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। इसमें आगरा के मेयर की भारी मतों से हुई जीत चर्चा का विषय बनी रही। इस जीत के पीछे के हीरो कौन हैं, ये किसी को जानकारी नहीं। जीत के बाद भाजपा मेयर इन हीरो से मिलने पहुंचे।


इनकी बड़ी भूमिका
यूपी निकाय चुनाव के दौरान हर सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रही। आगरा की बात करें, तो यहां पार्षदों से हटकर बात की जाए, तो मेयर के चुनाव में सभी नेताओं की अहम भूमिका रही, लेकिन कुछ ऐसे पदाधिकारी भी रहे, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर काम किया। नवीन जैन को जिताने का पूरा प्लान तैयार किया और मतदान तक ये पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले इन पदाधिकारियों ने एढी चोंटी का जोर लगा दिया। ये लोग सामने नहीं आए, लेकिन जीत के बाद भाजपा मेयर नवीन जैन इनसे मिलने के लिए जयपुर हाउस स्थित बृज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे।

मुंह मीठा कराया
माथुर वैश्य भवन पचकुइयां में आयोजित सम्मान समारोह के बाद भाजपा मेयर नवीन जैन सीधे जयपुर हाउस स्थित बृज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। यहां वे कार्यालय प्रभारी अम्बुज द्विवेदी, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री अखिलेश चौहान, सह कार्यालय प्रभारी विजय भदौरिया, जिला कार्यालय सह प्रभारी कोमल सिंह सिकरवार से मिले और इनका मुंह मीठा कराया। वहीं इन पदाधिकारियों ने भी नवनिर्वाचित मेयर का बुके देकर सम्मान किया।

ये भी पढ़ें -

गंगाजल प्रोजेक्ट की तेज हुई रफ्तार, जल्द बुझेगी प्यास

Scholar Badge Ceremony में सम्मान मिला तो खुशी से झूम उठे मासूम

शिक्षामित्रों को नहीं मिल रहा 10 हजार वेतन, यूपी सरकार को अब बड़ा झटका देने की तैयारी

भाजपा ने किया हारने वालों का सम्मान, जीतने वालों को शाबाशी

पीएम मोदी की सादगी के बारे में बता रहे थे भाजपा मेयर नवीन जैन, कार्यकर्ता ने कर दी बोलती बंद, देखें वीडियो

गांव वालों के लिए बने थे सिरदर्द, पुलिस ने दूर कर दी टेंशन