
bus
आगरा। अब यूपी के तमाम शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए हरियाणा का सफर अब आसान होगा। हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच करार होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रोडवेज सेवा शुरू हो गई है। इसी क्रम में अब आगरा के लिए चार बसों का संचालन रोहतक डिपो द्वारा किया जाएगा। बस रोहतक से दिल्ली, मथुरा, कोसी होते हुए आगरा तक जाएगी। ज्यादातर बसों का संचालन सुबह के समय किया जाएगा।
ये रहेगा समय
पहली बस का संचालन सुबह 4.30 बजे, दूसरी 5.30 बजे, तीसरी 9.30 बजे और चौथी बस का संचालन 10.30 बजे से किया जाएगा। ये बसें दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, होडल, कोशी, छाता, मथुरा होते हुए आगरा आएंगी। बता दें कि यूपी और हरियाणा सरकार के बीच परिवहन सेवा का करार बीच में टूटने की वजह से दोनों प्रदेशों के बीच बस सेवा का संचालन बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से दोनों राज्यों सरकारों के बीच बसों के संचालन को सहमति बनी है। इसी के तहत अब रोहतक डिपो से आगरा के लिए चार बसों का संचालन सुबह के समय किया गया है।
Updated on:
28 Jan 2019 04:39 pm
Published on:
28 Jan 2019 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
