ये रहे मौजूद
इस अवसर पर समाज सेवा के लिए समर्पित सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), राधाबल्लभ अग्रवाल (आरबीए फाइनेंस), गोपाल गुप्ता (एचसी ओवरसीज), बृजेश गोयल, राकेश कुमार अग्रवाल, दिनेश कंसल कातिब को स्मृति चिन्ह प्रदान कर मोहन भागवत ने सम्मानित किया। अतिथियों का परिचय लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, समर्पण समिति के संस्थापक अध्यक्ष जीके अग्रवाल, संस्थापक सदस्य वीके गर्ग व डॉ. पवन गुप्ता ने दिया। संचालन डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक सदस्य सुरेन्द्र कुमार जैन, राजेश अग्रवाल , आकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।