13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में मोहन भागवत के सामने पहली बार होगा ये काम

आरएसएस चीफ मोहन भागवत 24 फरवरी को शास्त्रीपुरम के गांव सुनारी में आयोजित समरसता संगम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

2 min read
Google source verification
news

Mohan bhagwat

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक महन भागवत आगरा आ रहे हैं। वे 24 फरवरी को शास्त्रीपुरम के गांव सुनारी में आयोजित समरसता संगम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए पहली बार तीन मंच बनाए जा रहे हैं। आमतौर पर संघ के कार्यक्रम में एक ही मंच बनता है।

यह भी पढ़ें

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल की ये है सबसे खास बात

सुनारी गांव में होगा कार्यक्रम

आरएसएस के आगरा विभाग के मीडिया प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि सामाजिक व्यवस्था में ‘समता’ एक श्रेष्ठ तत्व। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों इसे अपनी हर गतिविधि में प्राथमिकता देते आए हैं। समरसता से युक्त समाज रचना, विषमता निर्मूलन इन विषयों पर संघ के वरिष्ठ प्रचारकों द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा है। 24 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगरा विभाग द्वारा शास्त्रीपुरम के ग्राम सुनारी में विशाल स्वयंसेवक एकत्रीकरण ‘समरसता संगम’ निश्चित ही राष्ट्र के नव निर्माण में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें

आगरा में सिंहद्वार से प्रवेश करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

बनेंगे तीन मंच

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दो विशेष तत्वों का समामेलन कार्यक्रम को वर्षों तक स्मरणीय बनाने जा रहा है। एक तो समरसता संगम में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का मार्गदर्शन स्वयंसेवकों व आगरावासियों को प्राप्त होगा। कार्यक्रम स्थल पर ब्रजक्षेत्र के अनन्य संतों, रसिकाचार्यो की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर तीन भव्य मंचों का निर्माण किया जा रहा है। पहले मंच कार्यक्रम स्थल के मध्य में बनेगा, जहां पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मुख्य मंच के पास ही दूसरा मंच संत शिरोमणियों के लिए होगा। तीसरे मंच पर मातृशक्ति विराजमान होगी।

यह भी पढ़ें

24 फरवरी को देश और प्रदेश की जानी-मानी दो हस्तियों का यहां होगा मिलन

चल रही तैयारियां

मनमोहन निरंकारी ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रात दिन आगरा विभाग के स्वयंसेवकों द्वारा बैठकें व कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं। समरसता संगम में स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश में बड़ी संख्या में योगाभ्यास करते देखना नगर वासियों के लिए एक स्मरणीय अनुभव रहेगा। इसके लिए कार्यक्रम में पंजीकृत स्वयंसेवकों से घर-घर संपर्क कर गणवेश का वितरण किया जा रहा है। संपूर्ण आगरा विभाग में बड़ी संख्या में गणवेश तैयार किए गए हैं।