12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा को भी ‘मंत्र’ देंगे RSS सुप्रीमो मोहन भागवत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस कारण मोहन भागवत के साथ भाजपा की बैठक का महत्व बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Aug 19, 2016

mohan bhagwat

mohan bhagwat

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आगरा प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी मंत्र देंगे। भाजपा, आरएसएस का ही आनुषांगिक संगठन है। भाजपा ठीक राह पर चले, इसकी चिन्ता संघ करता है।

23 अगस्त को होगी समन्वय बैठक
संघ प्रमुख 23 अगस्त को डॉ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल, सिकंदरा में समन्वय बैठक करेंगे। यूं तो इस बैठक में संघ की छाया में चल रहे तमाम संगठन भाग लेंगे, लेकिन मुख्य चर्चा भाजपा की रहती है। संघ प्रमुख बैठक में क्या निर्देश देते हैं, इस पर नजर रहती है। चूंकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इस कारण भाजपा के साथ होने वाली बैठक का महत्व बढ़ गया है। वैसे संघ के प्रांतीय प्रचार प्रमुख प्रदीप कुमार कहते हैं कि हमारे लिए यह सामान्य बैठक है। इसमें कुछ भी नया नहीं है।

bjp
कौन लेगा भाग
समन्व बैठक में भाजपा बृज क्षेत्र की प्रांतीय कार्यकारिणी को आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष बीएल वर्मा, विनोद अग्रवाल, मथुरा, सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट मीडिया प्रभारी, भानु प्रताप सिंह चौहान आगरा, जेके सक्सेना बदायूं, भूपेन्द्र सिंह एटा, मनोज कश्यप शाहजहांपुर, हर्षवर्धन आर्य बरेली, रामगोपाल मिश्र बरेली, प्रमोद गुप्ता आगरा, श्रीमती सुमन चतुर्वेदी फिरोजाबाद, अनिल चौधरी आगरा महामंत्री, दुर्गविजय सिंह शाक्य बरेली महामंत्री, नगेन्द्र प्रसाद दुबे गामा आगरा महामंत्री, डॉ. डीएन गौतम मथुरा, कमल वाल्मीकि आगरा, नत्थी सिंह अलीगढ़, राहुल राठौर मैनपुरी, अर्जुन सिंह आगरा, कुशलपाल सिंह अलीगढ़, पूनम बजाज एडवोकेट अलीगढ़, भगवान दास दक्ष आगरा आदि बैठक में भाग लेंगे।


इन संगठनों के पदाधिकारी बुलाए गए
संघ की दृष्टि से उत्तराखंड प्रांत और मेरठ प्रांत के भाजपा के पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, लघु उद्योग भारती, विश्व हिन्दू परिषद, लोक भारती, संस्कार भारती, विश्व संवाद केन्द्र, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, राष्ट्रीय सिख संगत, भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, सेवा भारती, विद्या भारती, भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय साहित्य परिषद आदि संगठनों के प्रांतीय पदाधिकारी भी बैठक में बुलाए गए हैं।

ये भी पढ़ें

image