
राजनीति से खेसारी लाल यादव का हो गया मोहभंग (इमेज सोर्स: गायक इंस्टाग्राम पोस्ट स्क्रीनशॉट)
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और आरजेडी (RJD) नेता खेसारी लाल यादव ने राजनीति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। छपरा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति मेरे बस की बात नहीं है। एक कलाकार के रूप में ही मैं ठीक हूं। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राजनीति में सच बोलने वालों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि राजनीति में वही सफल होगा जिसे झूठे वादे करना और दुनिया को बेवकूफ बनाना आता है। खेसारी ने आगे कहा कि हम लोगों ने हमेशा ईमानदारी से अपना जीवन जिया है, शायद इसलिए हम इस व्यवस्था में फिट नहीं बैठते हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हार से जुड़े सवाल पर खेसारी ने किसी पार्टी या नेता के बदले जनता की सोच पर ही सवाल खड़ा कर दिए? उन्होंने कहा कि अगर बिहार की जनता को बदलाव या कुछ बेहतर नहीं चाहिए तो इसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। इसके लिए कोई नेता या आरजेडी जिम्मेदार नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता को अपना बेहतर कल देखना है तो उनको इसके लिए पहल करना होगा और उनको सही विकल्प चुनना होगा।
राजनीति में सक्रियता रहेगी या फिर वे फिल्मी दुनिया में ही रहेंगे? इससे जुड़े सवाल पर उन्होंने फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं जवाब दिया है। लेकिन, उन्होंने यह जरूर कहा कि मेरे जैसे लोगों के लिए राजनीति नहीं है। राजनीति वही लोग कर सकते हैं जो झूठे वादे कर सकते हैं। इससे साफ है कि वे फिलहाल राजनीति में अपनी सक्रियता पर ब्रेक लगा दिया है। खेसारी लाल यादव मुम्बई लौट गए हैं। छपरा विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव को करारी हार का सामना करना पड़ था।
Updated on:
12 Jan 2026 09:11 am
Published on:
12 Jan 2026 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
