10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sakshi Mishra ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में, तारीफ खत्म अब समझाइश का दौर चालू

Sakshi Mishra साक्षी मिश्रा ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में हैं। साक्षी मिश्रा भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jul 13, 2019

Sakshi Mishra

Sakshi Mishra ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में, तारीफ खत्म अब समझाइश का दौर चालू

आगरा/बरेली।sakshi mishra साक्षी मिश्रा ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में हैं। वह अजितेश नामक युवक से प्रेम विवाह करने के बाद अपने पिता से जान का खतरा बताने वाला वीडियो शेयर करने के बाद से चर्चा में हैं। साक्षी के पिता राजेश मिश्रा Rajesh Mishra उर्फ पप्पू भरतौल भारतीय जनता पार्टी BJP के विधायक हैं। वहीं अजितेश दलित बताया जा रहा है, कतिथ तौर पर विधायक राजेश मिश्रा उनकी बेटी की दलित से शादी को लेकर नाराज हैं। हालांकि राजेश मिश्रा ने इस संबंध में बयान जारी कर दिया है कि उन्हें शादी से कोई आपत्ति नहीं है, बेटी बालिग है, वह अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।

इसके बाद भी साक्षी के प्रेम विवाह और उनके विधायक पिता को लेकर लोग सोशल मीडिया पर लगातार कुछ न कुछ लिखे जा रहे हैं। इस मामले में लगातार ज्ञाना बांटा जा रहा है। शुरुआती दो दिन साक्षी के पक्ष में सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने लिखा अब एक दम से साक्षी की तारीफ रुक गई है समझाइश शुरू हो गई है। लोग साक्षी को अपने-अपने तरीके सुझाव दे रहे हैं। इस सबके बीच साक्ष मिश्रा #SakshiMishra ट्विटर Twitter पर टॉप ट्रेंड कर गई हैं। शाम पांच बजे तक 20 हजार से ज्यादा लोग #SakshiMishra के साथ ट्वीट कर चुके हैं।