आगरा

हजरत शेख सलीम चिश्ती के दर पर पहुंचे सलमान खुर्शीद, देखें वीडियो

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने फतेहपुर सीकरी हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर माथा टेककर चादर पोशी की।

less than 1 minute read
Apr 28, 2019
हजरत शेख सलीम चिश्ती के दर पर पहुंचे सलमान खुर्शीद, देखें वीडियो

आगरा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद अपने परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी हजरत शेख सलीम चिश्ती के दर पर पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने फतेहपुर सीकरी हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर माथा टेककर चादर पोशी की व उसके बाद मन्नत का धागा बांधा। शेख सलीम चिश्ती के दर पर देश के लिए अमन चैन की दुआ भी मांगी और शाही जामा मस्जिद पर नमाज अदा भी की। साथ ही उन्होंने बुलंद दरवाजा और बादशाही दरवाजे की खूबसूरती को निहारा।

सरकार आने पर कराएंगे कार्य

स्थानीय नागरिकों को आश्वासन दिया कि हमारी सरकार आने दो सभी कार्य भली-भांति किए जाएंगे। देसी व विदेशी पर्यटकों ने सलमान खुर्शीद के साथ फोटो भी खिंचाई। उनकी अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अबरार अहमद कुरैशी, राजेंद्र शुक्ला ,ब्लाक प्रमुख घनश्याम, फिरोज ज़मा खां, ताजुद्दीन कुरैशी, तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
28 Apr 2019 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर