
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगरा में महानगर अध्यक्ष का पद बदलकर संकेत दिए थे कि वे लोकसभा 2019 में कोई रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं। पत्रिका ने उसी समय आगरा में बड़े बदलाव की खबर को प्रकाशित किया था। पत्रिका की खबर पर रविवार को मुहर लगी, जब महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने नई टीम का चयन किया। इस टीम में लोकसभा 2019 का चुनाव जीतने के लिए सर्व समाज के पदाधिकारियों को जगह दी गई है।
ऐसी बनाई है वाजिद निसार ने टीम
सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि पार्टी के संविधान के अनुसार पदेन सदस्यों की सूची तैयार की गई। किशन कुमार यादव, मनीष शर्मा, मीना कुमारी सविता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरव कुमार जैन को महासचिव, सौरभ गुप्ता को कोषाध्यक्ष, प्रवीना पालीवाल, मनमोहन शर्मा, सौरभ खुराना, विनोद श्रोतिया, साजिद कुरैशी, पुनीत बघेल, श्रीकृष्ण वर्मा, सुभाष चंद्र कुशवाहा, भीम दिवाकर, शाहिद अहमद को सचिव बनाया गया है। विकास शर्मा, अनिल वाल्मीकि, ठा.अभिमन्यु सिंह, रिंकेश अग्रवाल, रवि बंसल, विशाल गौड़, आसिफ अली, पंकज कुमार, नीरज जैन, हाजी नदीम, रोहित शिवहरे, अमित कुशवाहा, रईसुद्दीन उस्मानी, रिंकू चंदेल, मुन्ना खान मेवाती, पंकज कुमार, तुमुल सिंघल, रईस मेव, कृष्णपाल सिंह यादव, प्रशांत चौधरी, गुरुप्रीत सिंह, विशाल आनन्द, विजय गुप्ता और संजीव यादव को सदस्य बनाया गया है। जनपद आगरा की समाजवादी पार्टी की विधानसभा कमेटी अनुमोदित की गई। जिसमें आगरा दक्षिण से सतीश चाहर, आगरा छावनी से मो.शरीफ अब्बास, आगरा उत्तरी से अंकुर श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी में इन्हें भी मिला स्थान
जनपद के प्रकोष्ठों पर भी पदाधिकारियों को स्थान मिला है। जिनमें मोनिका नाज खान को महिला सभा का अध्यक्ष, मो.मसरूर को अल्पसंख्यक सभा का अध्यक्ष, अधिवक्ता सभा का अध्यक्ष धीरज उर्फ अभिषेक यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष शेषपाल सिंह, व्यापार सभा का अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, शिक्षक सभा का अध्यक्ष मोहम्मद अरशद और सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव को बनाया गया है। वहीं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में अनिल कुमार मजदूर सभा में अजीज उर्फ इमरान और अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सुरेश दिवकार को बनाया गया है।
Published on:
15 Apr 2018 07:35 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
