10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलितों की राजधानी और भाजपा के गढ़ में शिवपाल करने जा रहा सबसे बड़ा टोटका

समाजवादी सेकुलर मोर्चा आगरा से करेगा 2019 के लिए चुनावी शुरुआत

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 09, 2018

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

आगरा। दलितों की राजधानी और अब भाजपा के गढ़ आगरा को समाजवादी सेक्लुयर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव अपना लकी जोन मानकर चल रहे हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण है कि जब शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के लिये रणनीति बनाते थे, उस समय आगरा को अहम भूमिका में चुना जाता था। सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में हुआ, तो सपा को बड़ा फायदा मिला। शिवपाल यादव अब जब अपनी नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना चुके हैं, तो आगरा को ही अपना लकी जोन मान रहे हैं। सपा की तरह वे भी आगरा में टोटका करेंगे।

ये भी पढ़ें - BIG NEWS: शिवपाल यादव ने किया बड़ा ऐलान, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह यादव, अखिलेश की बढ़ गईं मुश्किलें !

सपा को मिला बड़ा फायदा
आगरा में जब जब समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, तो पूरे प्रदेश में बड़ा फायदा मिला। सबसे पहले आगरा में 1993 में डॉ. सीपी राय ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कराई थी। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में सपा की जीत हुई। मुलायम सिंह यादव पांच दिसम्बर 1993 से तीन जून, 1995 तक मुख्यमंत्री रहे। फिर 2003 में होटल अतिथि में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी हुई। इसके बाद फिर विधानसभा चुनाव हुए और मुलायम सिंह यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। 29 अगस्त, 2003 से 11 मई, 2007 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे। मुलायम सिंह यादव पांच दिसम्बर, 1989 से 24 जून, 1991 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे थे। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 7-8 जून, 2011 को लोहिया नगर (तारघर मैदान, मालरोड) पर हुआ। इस अधिवेशन के बाद 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिली। मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया। सरकार पूरे पांच साल चली है। सपा ने 2009 में जीआईसी मैदान पर राष्ट्रीय अधिवेशन किया था, तब लोकसभा चुनाव होने थे, विधानसभा चुनाव नहीं।

ये भी पढ़ें - BIG NEWS: 52 गांव के यादवों का लोकसभा 2019 को लेकर बड़ा फैसला, शिवपाल यादव के पहुंचते ही बदल गया माहौल, अखिलेश को बड़ा झटका...

दलितों की राजधानी पर भाजपा का जादू
दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा में विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा का जादू चला। 2012 में आगरा ग्रामीण से कालीचरण शर्मा, एत्मादपुर से डॉ. धर्मपाल, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहर, फतेहपुर सीकरी से सूरजपाल सिंह, आगरा छावनी से गुटियारीलाल दुबेश, फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा बसपा से विधायक थे। ये हालत तब थी जब 2012 में अखिलेश यादव का जादू चला था। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की लहर कुछ ऐसी चली कि आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाते हुए बसपा का खाता पूरी तरह बंद कर लिया। बाह की एक सीट सपा के खाते में थी, वो भी भाजपा के खाते में पहुंच गई।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक और लिस्ट की जारी, इस बार किया सबसे बड़ा धमाका

शिवपाल कर रहे ये तैयारी
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद अब शिवपाल सिंह यादव आगरा से बड़ी तैयारी करने जा रहे हैं। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के वरिष्ठ नेता नीरज यादव ने बताया कि आगरा को टारगेट किया जा रहा है। दो दिन आगरा में शिवपाल सिंह यादव का रहने का प्रोग्राम तय किया जा रहा है। इससे पहले फिरोजाबाद में भव्य रोड शो के जरिये, ताकत का अहसास कराया जायेगा, इसके बाद आगरा में कार्यक्रम होना है।

ये भी पढ़ें - शिवपाल के इस बयान ने मचा दी भाजपा में हलचल, बोले अखिलेश यादव को नहीं हराना है, बीजेपी है निशाने पर....