4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

संत निरंकारी मिशन की इंचार्ज कांता महेन्द्रू ने बताया- कैसे बन सकते हैं लोकप्रिय, देखें वीडियो

संत निरंकारी मिशन की आगरा जोनल इंचार्ज माता कांता महेन्द्रू ने वह रहस्य बताया है, जिससे इज्जत कमाई जा सकती है।

Google source verification

आगरा। संत निरंकारी मिशन की आगरा जोनल इंचार्ज माता कांता महेन्द्रू ने वह रहस्य बताया है, जिससे इज्जत कमाई जा सकती है। समाजसेवी अशोक गोयल के 50 वर्षीय सेवायात्रा की पुस्तिका सेवा दीप के लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा- इंसान का जन्म दोबारा नहीं मिलता है। इसलिए अपनी गुडविल बनाकर जीवन को सुंदर ढंग से पेश करें। चंदन की तरह खुशबू फैलाते जाएं। दुनिया याद करें कि कमाल का भाई था और कमाल की बहन थी। अपनी छवि सुंदर बनाइए। हर काम में भक्ति होनी चाहिए। जागने से लेकर सोने तक। हर किसी का आदर सत्कार करें। सबसे प्रेम करें। अगर आपको प्यार चाहिए तो प्यार देना होगा। अगर आपको इज्जत चाहिए तो इज्जत देनी होगी। निरंकारी मिशन जीवन जीने की कला सिखाता है। हमारे घरों मे प्रेम प्यार की गंगा बहे। भक्ति का जन्म घर से होता है। समाज में हम अपनी गुडविल बनाएं।