
Sapna Choudhary : ठुमकों पर रोक लगाना जोधपुर पुलिस को पड़ा भारी, इस वजह से लगाई रोक
आगरा। लखनऊ के बाद आगरा में बिग बॉस फेम और हरियाणा की डांसर सपना चौधरी का डांस का कार्यक्रम कैंसिल हो गया है। जिलाप्रशासन ने इस प्रोग्राम से ठीक पांच घंटे पहले ये आदेश जारी किया, तो आयोजकों के होश उड़ गये। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के चलते ये प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्र चल रहे हैं, ऐसे में शहर में एक जगह इतनी भीड़ होना उचित नहीं था, साथ ही इस आयोजन का विरोध भी हो रहा था।
आगरा कॉलेज में था प्रोग्राम
सपना चौधरी का प्रोग्राम आज शाम छह बजे से आगरा कॉलेज मैदान पर था। एक निजी संस्था द्वारा ये आयोजन कराया जा रहा था। इस शो के लिए 500 रुपये से 1500 रुपये तक के टिकट रखे गये थे, जिनकी धड़ल्ले से बिक्री भी हुई थी। इस आयोजन से शहर के कई बड़े नाम भी जुड़े हुये थे। आयोजन रद्द होने के बाद आयोजकों के होश उड़े हुये हैं, सबसे बड़ी परेशानी ये है कि इस आयोजन को लेकर अभी तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, साथ ही बड़ी संख्या में टिकटों की भी बिक्री हो चुकी है।
Published on:
15 Oct 2018, 12:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.