3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में एबीआई का एटीएम तोड़ा, पहचान ना हो सके इसलिए तोड़ गए सीसीटीवी

पुलिस के लिए चुनौती दे गए बदमाश, एक महीने में तीसरी वारदात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 15 Mar 2019, 5:52 PM IST

sbi

sbi atm

आगरा। बदमाशों के टारगेट पर एटीएम मशीन हैं। पिछले एक महीने के भीतर तीसरी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बदमाशों ने इस बार थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में लगे एसबीआई के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया ताकि पहचान ना हो सके। लेकिन, बदमाश कैश बॉक्स नहीं लूट सके। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कैश बॉक्स नहीं तोड़ सके
घटना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सेक्टर 12 की है। यहां भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम है। गुरुवार रात को चोरों ने एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की। चोरों ने एटीएम तो तोड़ दिया, लेकिन कैश बॉक्स नहीं तोड़ पाए। इससे कैश चोरी होने से बच गया। बदमाशों ने पहले शटर के ताले तोड़े उसके बाद एटीएम मशीन को तोड़ दिया। एटीएम का गार्ड दीवान सिंह जब सुबह आया तब वारदात के बारे में जानकारी हुई।

बैंककर्मियों में मची खलबली
बदमाश बेहद शातिर थे। उन्होंने एटीएम में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में एटीएम लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। बैंक एटीएम की लूट की खबर से अधिकारियों में खलबली मच गई। दोपहर में अधिकारियों ने पूरी छानबीन कर पुष्टि की कि बदमाश कैश नहीं ले जा सके।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश