7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एससी आयोग के चेयरमैन का मायावती और अखिलेश पर बड़ा बयान, ये क्या कह गए… देखें वीडियो

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने दिया बड़ा बयान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 12 Dec 2017, 3:11 PM IST

Sc commission ram shankar katheria

Sc commission ram shankar katheria

आगरा। शहर की छोटी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आए एससी आयोग के चेयरमैन और आगरा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि केन्द्र, राज्य और शहर में भी अब भाजपा की सरकार बन गई है। जब उनसे बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव द्वारा ईवीएम पर उठाए गए सवालों पर बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मायावती की बुद्धी सही नहीं है और अखिलेश खीज में बोलते हैं।

ये बोले सांसद
भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आगरा की बात करें, तो यहां 100 में से 53 भाजपा के पार्षद जीते हैं। बहुमत की सरकार आज नगर निगम आगरा में बनने जा रही है। केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है और राज्य में भी भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आगरा को अच्छा शहर बनाने के लिए हम सब पूरी तरह से संकल्पबद्ध हैं। हम सब मिलकर इस सिटी को आदर्श सिटी के रूप में विकसित करेंगे।

ईवीएम पर सवाल लगाना गलत
डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि ईवीएम पर सवाल लगाना बेहद गलत है। यूपी निकाय चुनाव के बाद जहां बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाए, तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए। इस पर डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि ये हार की खीज है। जिससे अखिलेश यादव और मायावती दिखा रहे हैं। बता दें कि आगरा कॉलेज मैदान पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -

डिप्टी सीएम के सामने BJP विधायक हो गए नाराज, शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार

ये भी पढ़ें -

उप मुख्यमंत्री ने दिया नए मेयर और पार्षदों को विकास का खास मंत्र , देखें वीडियो

ये भी पढ़ें -

ताज सिटी में अब नवीन सरकार