1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल में सेक्स रैकेट चलाकर बनाई थी करोड़ों की संपत्ति, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

सेक्स रैकेट का हुआ था खुलासा, कॉलगर्ल दिल्ली से लाई जाती थी

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Mar 27, 2018

agra police hotel sex racket new agra police hotel tapsya

आगरा। तपस्या होटल में सेक्स रैकेट चलाने वालों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। तपस्या होटल में चलने वाले सेक्स रैकेट में होटल की मालकिन और उनका बेटा दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि होटल में सेक्स रैकेट चलाकर आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। पुलिस को संपत्ति का ब्यौरा एकत्रित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: एएसपी रवीना त्यागी की कार्रवाई से अनजान थी थाना पुलिस, इसलिए पकड़ा गया सेक्स रैकेट

मोबाइल में दिखाए जाते थे लड़कियों के फोटो
तपस्या होटल के रिशेप्सन पर आने वाले ग्राहकों को लड़कियों के फोटो मोबाइल पर दिखाए जाते थे। इसके बाद लड़कियों का सौदा होता था। 2000 से 5000 रुपये में सौदा किया जाता था। जिसमें आधी रकम कॉलगर्ल को मिलती थी। होटल में मसाज पार्लर भी संचालित था। मसाज के नाम पर लड़कियां अंदर लड़कों से वसूली करती थीं।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: DM अखिलेश ने चार्ज लेते ही खनन माफिया पर कसा शिकंजा, दरोगा पर भी कार्रवाई

ब्लैकमेलिंग में फंसे हैं कई ग्राहक
एक बार इस होटल में युवक रात को रुक जाता तो वो मुसीबत में फंस जाता था। सूत्र बताते हैं कि कमरा लेने के बाद रात में रुकने वाले युवकों के कमरे में जबरन लड़कियां आती थीं और शोर मचाने की धमकी देकर वसूली करती थीं। ऐसा मामला एक बार आ चुका था। जब एक युवक ने थाने में शिकायत की थी। लेकिन बाद में समझौता हो गया था।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: काश, हर जिले में होता ऐसा एसएसपी

सौ मीटर की दूरी पर पुलिस थाना
इस मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस की भूमिका की भी जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि होटल स्वामी और पुलिसकर्मियों के कनेक्शन की जांच कराई जाएगी। यदि कोई संल्प्तिता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader