2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Recipe: शाही टोस्ट बनाने की सबसे आसान विधि

पत्रिका Tasty-Tasty में आज हम आपको शाही टोस्ट बनाने की विधि बताएंगे।

1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 23, 2019

Recipe: शाही टोस्ट बनाने की सबसे आसान विधि

Recipe: शाही टोस्ट बनाने की सबसे आसान विधि

बरेली। पत्रिका Tasty-Tasty में आज हम आपको शाही टोस्ट बनाने की विधि बताएंगे। शाही टोस्ट बड़ी आसानी से घर में ही तैयार किया जा सकता है। क्योंकि शाही टोस्ट को बनाने के लिए उपयोग में आने वाली सामग्री घर पर ही मौजूद रहती है। तो आइए रश्मि से जानते हैं स्वादिष्ट शाही टोस्ट बनाने की विधि।


आवश्यक सामाग्री
1. छोटी कटोरी चीनी
2. छोटी कटोरी पानी
3. पीस छोटी इलायची
4. नारियल का बुरादा
5. तेल
6. ब्रेड


इस तरह करें तैयार
सबसे पहले अपनी पसंद के अनुसार ब्रेड के पीस काट लें। आप चाहे तो ब्रेड को चौकोर, तिकोना या फिर गोल पीस काट लें। आइए अब चाशनी तैयार करते हैं। चाशनी तैयार करने के लिए एक कटोरी चीनी को दो कटोरी पानी के साथ गर्म करते हैं। चाशनी तैयार करने के दौरान इसमे छोटी इलायची भी डाल दें इससे टेस्ट अच्छा हो जाएगा। यहां हम लोगों को चाशनी पतली तैयार करनी है। करीब पांच मिनट में चाशनी तैयार हो जाएगी। अब हम ब्रेड के पीस को फ्राई करेंगे। ब्रेड के पीस को ब्राउन होने तक फ्राई करें और जब ब्रेड के पीस ब्राउन हो जाएं तो गैस बंद कर दें। अब हम फ्राइड ब्रेड के पीस को तैयार चाशनी में डाल देंगे। ब्रेड के पीस चाशनी में डालने के बाद इसको अच्छी तरह से मिला लें। अब ब्रेड के पीस को नारियल के बुरादे में मिला देते हैं अब हमारे शाही टोस्ट सर्व करने को तैयार है। पत्रिका की इस रेसिपी को आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। ये बहुत कम समय में तैयार होने वाली डिश है और इसके लिए प्रयोग में आने वाली ज्यादातर सामग्री घर पर ही उपलब्ध होती है। अचानक कोई मेहमान घर आ जाए या फिर कुछ अलग खाने का मन हो तो आप आसानी से इस डिश को तैयार कर सकती हैं।

Story Loader